लाइव न्यूज़ :

कोपा अमेरिका: मेसी ने लाल कार्ड दिखाए जाने के बाद टूर्नामेंट में ‘भ्रष्टाचार’ और 'रेफरी' को लताड़ा

By भाषा | Updated: July 7, 2019 13:13 IST

Lionel Messi: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने चिली के खिलाफ रेड कार्ड दिखाए जाने के बाद कोपा अमेरिका की आलोचना की है

Open in App

साओ पाउलो, सात जुलाई: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने यहां कोपा अमेरिका के तीसरे स्थान के मुकाबले में चिली पर 2-1 की जीत के दौरान कड़े फैसले में लाल कार्ड दिखाकर बाहर किए जाने के बाद टूर्नामेंट में ‘भ्रष्टाचार और रेफरी’ को लताड़ा है।

मैच के दौरान पहले हाफ के 37वें मिनट में पांच बार के बेलोन डि ओर विजेता मेसी और चिली के कप्तान गैरी मेडेल को गोललाइन के समीप उलझने के लिए लाल कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया गया।

इस घटना के टेलिविजन रीप्ले में हालांकि दिखा कि मेसी की अधिक गलती नहीं थी। मेसी ने कहा, 'भ्रष्टाचार और रेफरी लोगों को फुटबॉल का लुत्फ उठाने से रोक रहे हैं और इसे कुछ हद तक बर्बाद कर रहे हैं।' 

इस घटना के लिए संभवत: सिर्फ चिली के कप्तान को पीला कार्ड दिखाया जाना था लेकिन पैराग्वे के रैफरी मारियो डियाज डि वेवार ने दोनों कप्तान को लाल कार्ड दिखा दिया। मेसी ने कहा, 'मेडेल हमेशा हद तक पहुंच जाते हैं लेकिन किसी को भी लाल कार्ड नहीं दिखाया जाना चाहिए था। वह (रेफरी) वीएआर की सहायता ले सकते थे।' 

ब्राजील के खिलाफ सेमीफाइनल में अर्जेन्टीना की 0-2 से हार के दौरान रैफरी से मेसी पहले ही नाराज थे और उन्होंने दावा किया था कि दक्षिण अमेरिका की फुटबॉल संचालन संस्था कोनमेबोल मेजबान टीम का पक्ष ले रही है।

अर्जेन्टीना की ओर से मैच में सर्जियो एगुएरो ने 12वें और पाउलो डाइबाला ने 22वें मिनट में गोल दागा जबकि चिली की ओर से एकमात्र गोल 59वें मिनट में पेनल्टी पर आरटुरो विडाल ने दागा।

टॅग्स :लियोनेल मेसीकोपा अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका