लाइव न्यूज़ :

Mumbai Hit And Run Case: आरोपी मिहिर शाह ने किया स्वीकार, हादसे के वक्त चला रहा था बीएमडब्ल्यू कार: पुलिस

By अंजली चौहान | Updated: July 11, 2024 11:46 IST

Worli Hit And Run Case:आरोपी मिहिर को पुलिस ने मंगलवार को उसके दोस्त अवदीप के साथ विरार नाका से गिरफ्तार कर लिया, जिसे भी तुरंत हिरासत में ले लिया गया.

Open in App

Worli Hit And Run Case: मुंबई के वर्ली में बीएमडब्ल्यू कार से महिला की मौत मामले में पुलिस की पड़ताल जारी है। पुलिस ने आरोपी मिहिर शाह को हिरासत में ले लिया है जिससे पूछताछ के बाद पुलिस ने कई खुलासे किए हैं। अधिकारियों ने अब तक की जांच का हवाला देते हुए यह जानकारी दी। रविवार की सुबह दंपति के स्कूटर से टकराने के बाद, शाह को अच्छी तरह पता था कि महिला लग्जरी कार के एक टायर में फंस गई थी, लेकिन फिर भी उसने लापरवाही से गाड़ी चलाई और नहीं रुका, हालांकि वहां से गुजर रहे मोटर चालकों ने उसे रुकने के लिए इशारा किया और चिल्लाया। 

पहचान छुपाने के लिए कटवा ली दाढ़ी

वर्ली में रविवार की सुबह को कार से स्कूटर को टक्कर मारने के बाद मिहिर शाह को अच्छे से पता था कि वह इसका आरोपी है इसलिए पुलिस की पकड़ से बचने के लिए मिहिर ने अपनी दाढ़ी और बाल बनवा लिए। पुलिस ने कहा कि वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या किसी ने उसका रूप बदलने में उसकी मदद की थी।

उन्होंने कहा कि 24 वर्षीय आरोपी ने दावा किया है कि उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस है, लेकिन दस्तावेज अभी तक बरामद नहीं हुआ है। अधिकारी ने कहा कि अब तक मिहिर शाह की मां, बहनों और दोस्तों सहित 14 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं।

मिहिर शाह फिलहाल 16 जुलाई तक पुलिस हिरासत में है। मिहिर शाह के पिता राजेश शाह, जो कि पड़ोसी पालघर जिले से शिवसेना के राजनेता हैं, भी इस मामले में आरोपी हैं और फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। पुलिस ने मिहिर शाह को मंगलवार को पड़ोसी ठाणे जिले से गिरफ्तार किया, दो दिन पहले उसने कथित तौर पर अपनी बीएमडब्ल्यू कार से एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी थी, जिसमें कावेरी नखवा (45) की मौत हो गई थी, जो पीछे बैठी थीं और उनके पति प्रदीप घायल हो गए थे।

यह भीषण दुर्घटना पुलिस के वर्ली के मेला जंक्शन और बिंदु माधव ठाकरे चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। अधिकारी के अनुसार, बिंदु माधव ठाकरे चौक पार करने के बाद अन्य मोटर चालकों ने मिहिर शाह से कार रोकने के लिए कहा, लेकिन उसने उनकी बात नहीं सुनी और गाड़ी चलाना जारी रखा। अधिकारी के अनुसार, मिहिर शाह जांच में सहयोग नहीं कर रहा है।

पुलिस ने उस पर अन्य आरोपों के अलावा गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। दुर्घटना के बाद, मुख्य आरोपी, उसके परिवार के सदस्य, जो मुंबई के बोरीवली इलाके में रहते हैं, और उसके दादा, जो पालघर में रहते हैं, अपने-अपने घर छोड़कर चले गए और उनका पता नहीं चल पाया।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस दुर्घटना के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने और घटनाओं के पूरे क्रम को जानने के लिए परिवार के ड्राइवर राजर्षि बिदावत और मिहिर शाह को आमने-सामने लाएगी। दुर्घटना के समय मिहिर शाह के साथ मौजूद बिदावत भी मामले में आरोपी है। पुलिस दक्षिण-मध्य मुंबई के वर्ली इलाके में दुर्घटनास्थल का दौरा कर सकती है और अपनी जांच के तहत पूरे अपराध स्थल का फिर से निर्माण कर सकती है।

टॅग्स :मुंबई पुलिसवर्लीसड़क दुर्घटनाबीएमडब्ल्यूशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारत"ड्राइवर की लापरवाही ने ली मासूम की जान: मक्सी के पास इंटरसिटी बस में आग, 4 वर्षीय अनय जिंदा जला"

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल