लाइव न्यूज़ :

कानों में एयरपीस-विग में ब्लूटूथ डिवाइस की मदद से यूपी पुलिस की परीक्षा देने आया शख्स गिरफ्तार, यूजर बोले इसे चोरी में नोबेल पुरस्कार दिया जाए

By आजाद खान | Updated: December 24, 2021 16:11 IST

सुरक्षाकर्मियों के मुताबिक, आरोपी के पास एक ब्लूटूथ डिवाइस के होने की पूष्टी मेटल डिटेक्टर ने भी की है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी पुलिस की परीक्षा के दौरान अजीबो गरीब तरीके से नकल करने का मामला सामने आया है।सुरक्षाकर्मियों को इसकी जानकारी तब हुई जब उन्होंने आरोपी के कानो में दो इयरपीस देखें थे।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

क्राइम अलर्ट: यूपी पुलिस की परीक्षा देने आए एक शख्स के नकल करने के तरीके को देख, आप भी हैरान रह जाओगे। जी हां, सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि किस तरीके से इस शख्स ने अपने सर पर विग के माध्यम से ब्लूटूथ डिवाइस को छुपाकर परीक्षा में नकल करने आया था। बता दें कि इस शख्स पर सुरक्षाकर्मियों को शक तब हुआ जब उसके बाल के रंग दो तरह से दिख रहे थे। इस घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग इस पर खूब मजे ले रहे हैं।

कुछ ऐसी तैयारी कर नकल करने आया था शख्स

यह वीडियो IPS अधिकारी रूपिन शर्मा द्वारा ट्विटर पर साझा किया गया है। वीडियो में यह देखा गया है कि आरोपी ने अपने कानों में दो इयरपीस छुपा रखी थी। इस इयरपीस की जब बारीकी से जांच की गई तो पता चला की यह उस शख्स के सर पर रखे गए एक ब्लूटूथ डिवाइस से जुड़ा था। आरोपी ब्लूटूथ डिवाइस से जुड़े इस इयरपीस से परीक्षा के सवाल बाहर बैठे अन्य लोगों से पूछता था और फिर उसका जवाब भी इसके माध्यम से ही सुन कर लिखता था। आरोपी के इस करतूत की पूष्टी मेटल डिटेक्टर ने भी की है।

वीडियो देख लोग खूब ले रहे मजे

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को अभी तक 94000 व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इसे देख लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इस पर प्रतिक्रिया देख एक यूजर ने कहा कि अगर नकल के लिए नोबेल पुरस्कार दिया जाता तो यह शख्स उस रेस में सबसे आगे होता। वहीं एक दूसरे यूजर ने ऐसे ही सबसे योग्य है साइबर क्राइम के लिए, इसे जल्दी भर्ती करो। 

टॅग्स :क्राइमवायरल वीडियोउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद