लाइव न्यूज़ :

चूहामार दवा खाकर शिप्रा नदी में कूदकर दी जान, 21 वर्षीय प्रेमी अर्जुन और 16 वर्षीय प्रेमिका ने आखिर क्यों?

By बृजेश परमार | Updated: January 21, 2026 21:23 IST

पुलिस टीम जब यहां आई तब स्पष्ट हुआ कि दोनों की ही मौत हो चुकी है। मोटरसाइकिल नंबर के आधार पर इनकी पहचान की गई।

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार रात घर से लापता हुए दोनों बुधवार को उज्जैन पहुंचे थे।परिवार के सदस्यों को घटना की सूचना दी गई।नागझिरी और नानाखेड़ा दोनों ही थानों के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

उज्जैनः उज्जैन में बड़ा हादसा हो गया। मंगलवार रात से लापता खाचरौद थाना क्षेत्र के ग्राम चापाखेडा के निवासी प्रेमी युगल ने बुधवार सुबह शिप्रा में ब्रिज से कूद कर आत्महत्या कर ली। इससे पूर्व दोनों ने चूहामार दवा भी खाई थी। प्रेमी अर्जुन पिता कचरूलाल बोड़ाना 21 एवं प्रेमिका नाबालिग 16 गांव में पास-पास ही निवास करते हैं। नदी से उनके शव बरामद करने के बाद उज्जैन में पोस्टमार्टम किया गया और अंतिम संस्कार चापाखेडा में किया गया है। मंगलवार रात घर से लापता हुए दोनों बुधवार को उज्जैन पहुंचे थे।

खाचरौद एसडीओपी आकांक्षा बिछोटे के अनुसार दोनों ने देवास-बदनावर हाइवे पर स्थित शिप्रा नदी के 30 फीट ऊंचे ब्रिज से छलांग लगाकर आत्महत्या की है। दोनों की लाश नदी तल से बरामद की गई है। सुबह दोनों के शव की पहचान के बाद पुलिस अधिकारियों के जरिए इनके परिवार के सदस्यों को घटना की सूचना दी गई।

यह घटना तपोभूमि चौराहे से चंदेसरी के बीच शिप्रा नदी ब्रिज पर हुई। सुबह राहगीरों ने नदी के ब्रिज पर एक मोटरसाइकिल को लावारिस खड़े देखा तो आशंका हुई। नीचे नदी तल में देखने पर पत्थरों पर एक युवक और युवती पड़े हुए थे। तत्काल ही पुलिस को इसकी सूचना दी गई। नागझिरी और नानाखेड़ा दोनों ही थानों के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस टीम जब यहां आई तब स्पष्ट हुआ कि दोनों की ही मौत हो चुकी है। मोटरसाइकिल नंबर के आधार पर इनकी पहचान की गई। अर्जुन ने मौत से पहले इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टेटस भी अपलोड किया था। इस स्टेटस में अर्जुन और नाबालिग युवती दोनों ही शिप्रा नदी के ब्रिज पर खड़े दिखाई दे रहे है। स्टेटस में स्क्रीन पर मिस यू और रोने वाला इमोजी लगाकर ‘रंग बेनूर था, जब तू करीब था…

हमारी अधूरी कहानी…’ गाना जोड़ा गया था। जिस स्थान पर यह वीडियो बनाया गया, वहीं से दोनों के शव मिले है। मौके के हालात देखकर लगभग यह लग रहा है कि दोनों ने ही प्रेम-प्रसंग में विफल होने पर पहले चूहामार खाई इसके बाद नदी के पुल से छलांग लगा दी।

एसडीओपी सुश्री बिछोटे के अनुसार युगल मंगलवार शाम से चापाखेड़ा से लापता थे। नाबालिग के परिजन खाचरौद थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे भी थे। सुबह जैसे ही दोनों के साथ हुई घटना की जानकारी लगी, तत्काल ही इनके परिजनों को सूचना दी गई और उन्हें साथ लाकर शिनाख्त कराई गई।

अर्जुन बड़े भाई की बाइक मांग कर लाया था। इस मोटरसाइकिल पर टंगे बैग से पुलिस को चूहामार दवा के चार पैकेट मिले हैं । इसके अलावा नदी तल में दोनों की लाशों के पास भी चूहामार दवा का खाली पैकेट पड़ा मिला । पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा था। दोनों का ही अंतिम संस्कार अपरांह् में चापाखेडा में किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउज्जैनPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो