लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में हैवान की कमी नहीं, हैवानियत?, 6-19 जनवरी के बीच 500 आवारा कुत्तों को जहर देकर मार डाला?, दो महिला सरपंच और पतियों सहित 9 पर केस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2026 16:25 IST

‘स्ट्रे एनिमल फाउंडेशन ऑफ इंडिया’ से जुड़े एक पशु कल्याण कार्यकर्ता ने याचाराम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि 19 जनवरी को कुत्तों को कुछ जहरीले पदार्थों का इंजेक्शन लगाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपशु क्रूरता निवारण अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। प्रारंभिक जांच और ग्रामीणों से पूछताछ में लगभग 50 कुत्तों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।मार डालने के आरोप में पांच ग्राम सरपंचों सहित छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

हैदराबादः तेलंगाना के याचाराम गांव में बुधवार को कम से कम 100 आवारा कुत्तों को कथित तौर पर जहर देकर मारने के मामले में एक सरपंच और दो अन्य के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह नई घटना छह जनवरी से अब तक तेलंगाना के विभिन्न जिलों में कम से कम 500 आवारा कुत्तों को मारे जाने के बाद सामने आई है। ‘स्ट्रे एनिमल फाउंडेशन ऑफ इंडिया’ से जुड़े एक पशु कल्याण कार्यकर्ता ने याचाराम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि 19 जनवरी को कुत्तों को कुछ जहरीले पदार्थों का इंजेक्शन लगाया गया था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को याचाराम ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव और वार्ड सदस्य के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता के अनुसार, 100 कुत्ते मारे गए थे, लेकिन प्रारंभिक जांच और ग्रामीणों से पूछताछ में लगभग 50 कुत्तों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

अधिकारी के अनुसार, इस मामले की जांच जारी है। अधिकारी ने कहा कि मारे गये कुत्तों के अवशेष बरामद करने के लिए जांच जारी है। इससे पहले हनमकोंडा जिले की पुलिस ने श्यामपेट और अरेपल्ली गांवों में कम से कम 300 आवारा कुत्तों की कथित हत्या के सिलसिले में दो महिला सरपंच और उनके पतियों सहित नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसी तरह कामारेड्डी जिले में लगभग 200 आवारा कुत्तों को भी कथित तौर पर मार डालने के आरोप में पांच ग्राम सरपंचों सहित छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

अधिकारी ने बताया कि आशंका जताई जा रही है कि सरपंचों सहित कुछ निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने पिछले साल दिसंबर में हुए ग्राम पंचायत चुनावों से पहले ग्रामीणों से आवारा कुत्तों के आतंक से निपटने का वादा किया था, जिसे पूरा करने के लिए उन्होंने कथित तौर पर इन हत्याओं को अंजाम दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहैदराबादतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो