लाइव न्यूज़ :

तबरेज अंसारी मौत मामला: पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट से हत्या के आरोप हटाए

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 10, 2019 10:34 IST

लगभग तीन महीने पहले तबरेज अंसारी हत्याकांड ने देशभर का ध्यान खींचा था। एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लोग तबरेज को एक पेड़ से बांधकर पीटते हुए और उससे 'जय श्री राम' बुलवाते हुए देखे जा रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने तबरेज अंसारी हत्याकांड में चार्जशीट से 11 आरोपियों के खिलाफ लगे हत्या के आरोप हटाए।पुलिस ने कहा कि फाइनल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को देखते हुए हत्या के आरोप हटाए। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि तबरेज की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई थी।

चोरी के आरोपों के चलते बीत 18 जून को भीड़ की हिंसा का शिकार हुए झारखंड के तबरेज अंसारी के मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ लगे हत्या के आरोपों को पिछले महीने दर्ज की गई चार्जशीट में हटा दिया है।

पुलिस का कहना है कि 22 वर्षीय तबरेज की मौत भीड़ की हिंसा में नहीं, बल्कि कार्डियक अरेस्ट से हुई थी। पुलिस इस तथ्य के पीछे पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का हवाला दे रही है।

बता दें कि तबरेज अंसारी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लोग उसे एक पेड़ से बांधकर पीटते हुए और उससे 'जय श्री राम' और 'जय हनुमान' बुलवाते हुए दिखाई दे रहे थे। तबरेज पर चोरी का आरोप लगा था। पुलिस ने चोरी के आरोपों में तबरेज को गिरफ्तार कर लिया था और कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। चार दिनों बाद तबरेज की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया था जहां उसकी मौत हो गई थी।

शुरुआत डॉक्टरों ने अंदाजा लगाया था कि तबरेज की मौत के पीछे उसके साथ की गई हिंसा हो सकती है क्योंकि उसके सिर में चोट लगी थी। 

पुलिस के मुताबिक, फाइनल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चलता है कि तबरेज अंसारी की मौत सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या नहीं थी। पिछले महीने पुलिस द्वारा मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 304 में मामला दर्ज किया गया, जबकि अंसारी की पत्नी ने जब एफआईआर कराई थी तब पुलिस ने हत्या के आरोपों में उसे दर्ज किया था। 

सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, ''दो कारणों से आईपीसी की धारा 304 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया, पहला कि उसकी मौत मौके पर नहीं हुई थी.. गांववालों का इरादा अंसारी की हत्या करने का नहीं था। दूसरा कारण यह है कि मेडिकल रिपोर्ट से हत्या के आरोप सिद्ध नहीं हुए हैं। फाइनल रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि अंसारी की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई थी और उसके सिर में लगी चोट प्राणघातक नहीं थी। वहीं, दूसरी मेडिकल रिपोर्ट में कहा गया कि मौत कार्डियक अरेस्ट और सिर में चोट के कॉम्बिनेशन से हुई।''

टॅग्स :मॉब लिंचिंगझारखंडरांचीक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?