लाइव न्यूज़ :

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी को ऐसे मारा, सिर पर दो गहरे घाव, एक पीछे और एक सामने, धारदार हथियार से हमला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 10, 2025 16:12 IST

Raja Raghuvanshi Murder Case: हनीमून मनाने के लिए राज्य में आए रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 23 मई को पूर्वी खासी हिल्स के सोहरा में लापता हो गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देरघुवंशी शव वेइसाडोंग फॉल्स के पास एक घाटी में मिला, जबकि उनकी पत्नी की तलाश जारी थी। पुलिस के अनुसार, शव के पास एक खून से सना चाकू भी मिला, जो अपेक्षाकृत नया लग रहा था।सोनम सुबह-सुबह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आई और उसने आत्मसमर्पण कर दिया।

शिलांगः मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में मारे गए इंदौर के पर्यटक राजा रघुवंशी के सिर पर किसी धारदार चीज से दो बार प्रहार किया गया था। सोमवार को उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई। पूर्वी खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक सायम ने बताया कि रघुवंशी का शव खाई से बाहर निकालने के बाद जांच के दौरान पुलिस ने उसके सिर पर दो कट के निशान देखे। पोस्टमार्टम पूर्वोत्तर इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं आयुर्विज्ञान संस्थान (एनईआईजीआरआईएचएमएस) में किया गया। सायम ने कहा, “एनईआईजीआरआईएचएमएस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि मृतक के सिर पर दो गहरे घाव हैं - एक पीछे और एक सामने।” हनीमून मनाने के लिए राज्य में आए रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 23 मई को पूर्वी खासी हिल्स के सोहरा में लापता हो गए थे।

दो जून को रघुवंशी शव वेइसाडोंग फॉल्स के पास एक घाटी में मिला, जबकि उनकी पत्नी की तलाश जारी थी। पुलिस के अनुसार, शव के पास एक खून से सना चाकू भी मिला, जो अपेक्षाकृत नया लग रहा था। सोनम सुबह-सुबह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आई और उसने आत्मसमर्पण कर दिया।

जांचकर्ताओं ने देश को हिला देने वाले अपराध में कथित रूप से शामिल चार अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच शिलांग स्थित प्रभावशाली नागरिक संस्था समूह सीओएमएसओ ने सोमवार को राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में गिरफ्तार उसकी पत्नी सोनम के परिवार से माफी की मांग की।

आरोप लगाया कि उन्होंने मेघालय के लोगों को बदनाम किया और पर्यटन पर निर्भर राज्य की छवि को धूमिल करने की कोशिश की। मेघालय सामाजिक संगठन परिसंघ (सीओएमएसओ) के अध्यक्ष रॉय कुपार सिंरेम ने आरोप लगाया कि सोनम के परिवार ने एक व्यक्तिगत त्रासदी का राजनीतिकरण करने, प्रेस का शोषण करने और देश भर में मेघालय विरोधी भावनाएं पैदा करने के लिए सुनियोजित प्रयास किए।

उन्होंने इनर लाइन परमिट (आईएलपी) प्रणाली के कार्यान्वयन की मांग भी दोहराई और कहा कि इससे राज्य में प्रवेश करने वाले लोगों पर नजर रखने और पर्यटकों के प्रवाह को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी, जिससे अधिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीइंदौरमेघालयमर्डर मिस्ट्रीPoliceहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम