लाइव न्यूज़ :

प्रकाशमः चालक को लगी झपकी और कार-ट्रक में टक्कर, 6 की मौत, 1 घायल, महा नंदी तीर्थयात्रा से लौट रहे लोग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 23, 2025 17:10 IST

Prakasam: पुलिस के अनुसार दुर्घटना अपराह्न करीब 1:40 बजे प्रकाशम जिले के कोमारोलु मंडल के मोटू गांव में कडप्पा, गिड्डालुरू, मरकापुर और अन्य स्थानों को जोड़ने वाले राजमार्ग पर हुई।

Open in App
ठळक मुद्देहादसा हुआ तब ये लोग महा नंदी से तीर्थयात्रा से लौट रहे थे। आशंका जताई कि संभवतः चालक को झपकी आ गई थी।

Prakasam:आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में शुक्रवार को एक कार और ट्रक की टक्कर में दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार दुर्घटना अपराह्न करीब 1:40 बजे प्रकाशम जिले के कोमारोलु मंडल के मोटू गांव में कडप्पा, गिड्डालुरू, मरकापुर और अन्य स्थानों को जोड़ने वाले राजमार्ग पर हुई।

प्रकाशम जिले के पुलिस अधीक्षक ए. आर. दामोदर ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ तब ये लोग महा नंदी से तीर्थयात्रा से लौट रहे थे। सभी स्टुअर्टपुरम गांव के निवासी थे। दामोदर ने बताया, "विपरीत दिशा से आ रही कार ट्रक से टकरा गई। छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।" उन्होंने आशंका जताई कि संभवतः चालक को झपकी आ गई थी।

उत्तर प्रदेश के बांदा में डंपर से कुचलकर मां-बेटी की मौत, एक घायल

बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदाघाट में शुक्रवार को डंपर से कुचलकर एक महिला और उसकी तीन वर्षीय बेटी की मौत हो गयी, जबकि दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बांदा के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) राजवीर सिंह ने बताया कि जीप से उतरकर सड़क पार कर रही महिला सुनैना (25) और उसकी दो बेटियां परी (तीन) व गुड़िया (पांच) को फतेहपुर से बांदा आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। उन्होंने बताया कि तीनों को गंभीर हालत में तिंदवारी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुनैना और परी को मृत घोषित कर दिया।

सीओ ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और गंभीर रूप से घायल गुड़िया का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डंपर को जब्त कर लिया है और उसके चालक को पकड़ लिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीआंध्र प्रदेशसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएसः नमाज़ अदा करने, कलमा पढ़ने और टोपी पहनने के लिए किया मजबूर?, मेल कर्मचारी ने कहा- तुम्से बच्चा नहीं हो रहा है तो अपनी पत्नी को मेरे पास भेजो?

भारतKurnool Tragedy: श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी की टैंकर से टक्कर, 8 की मौत; पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

क्राइम अलर्टलंबी बीमारी से जूझ रही थी मां, पैसा लग रहा था?, 42 वर्षीय बेटे वेंकटेश ने 72 साल की मां सावित्राम्मा को चौथी मंजिल से धक्का देकर मार डाला

क्राइम अलर्टमां मुझे माफ कर दो, अकेलापन महसूस करती हूं और दोस्त नहीं बना सकती?, 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा जिया डाकी ने फांसी लगाई और मां को 3 पेज में लिखा सुसाइड नोट?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

क्राइम अलर्टजनवरी 2022 में दानिश शेख से मुलाकात, पीड़िता ने कहा- जुलाई 2022 में सेक्स करने को कहा, बाहों में भरा और चूमा, विरोध किया तो शादी प्रस्ताव दिया?

क्राइम अलर्टसुंदर लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर लड़कों को फंसाते?, रजिस्ट्रेशन नाम पर 1500 रुपये की वसूली, हिरासत में 3 लड़की, फर्जी मैरिज ब्यूरो पर साइबर पुलिस की छापेमारी?

क्राइम अलर्टअमरावती में 180 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण?, मोहम्मद अयाज के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, वीडियो

क्राइम अलर्टKarnataka: शादीशुदा महिला के प्रेमी संग भागने पर खौफनाक सजा, परिवार वालों ने खिलाया जहर, फिर शव को लगा दी आग