लाइव न्यूज़ :

पैसा लाओ नहीं तो घर छोड़ो?, पत्नी कल्पना सोनी ने दहेज में मिले पैसे वापस देने को कहा, पति महेश और उसकी बहन दीपाली ने सिर पर धारदार हथियार से हमला कर मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 28, 2025 18:29 IST

Palghar Crime: ससुराल वालों द्वारा शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का शिकार बनाया गया था जिसके कारण अक्सर झगड़े होते थे।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता कल्पना सोनी अपने पति और ससुराल वालों के साथ रहती थी।पुलिस ने बताया कि कल्पना ने 2015 में महेश सोनी से शादी की थी। कल्पना ने दहेज वापस देने की मांग की और घर छोड़ने की धमकी दी।

Palghar:महाराष्ट्र के पालघर जिले में घरेलू विवाद के कारण 35 वर्षीय एक महिला की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में उसके पति और ननद को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अपराध विरार पश्चिम के एमबी एस्टेट इलाके में हुआ। पीड़िता कल्पना सोनी अपने पति और ससुराल वालों के साथ रहती थी।

प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए पुलिस ने बताया कि कल्पना ने 2015 में महेश सोनी से शादी की थी। बोलिंज थाने के वरिष्ठ निरीक्षक प्रकाश कावले ने बताया, "उसे कथित तौर पर उसके ससुराल वालों द्वारा शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का शिकार बनाया गया था जिसके कारण अक्सर झगड़े होते थे।"

उन्होंने बताया कि शनिवार को इसी तरह के एक झगड़े के दौरान कल्पना ने दहेज वापस देने की मांग की और घर छोड़ने की धमकी दी। अधिकारी ने बताया, "कल्पना की मांग पर महेश और उसकी बहन दीपाली सोनी ने कथित तौर पर उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला किया।

पड़ोसियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।" आरोपी ने पुलिस को बताया था कि कल्पना की मौत शौचालय में गिरने से हुई लेकिन चिकित्सकों ने गंभीर पिटाई के कारण मौत होने की पुष्टि की। घटना के समय दंपति की सात वर्षीय बेटी घर पर नहीं थी।

कावले ने बताया कि कल्पना के रिश्तेदार की शिकायत पर पुलिस ने दोनों भाई-बहनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि स्थानीय अदालत ने उन्हें सात दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपालघरमहाराष्ट्रPoliceहत्याPalghar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया