लाइव न्यूज़ :

बिशप पर नन से रेप का आरोप, विधायक ने कहा- 'वेश्या है नन, 12 बार क्यों नहीं बोली'

By स्वाति सिंह | Updated: September 9, 2018 13:20 IST

पंजाब के जालंधर में नन ने जून में आरोप लगाया था कि बिशप फ्रैंको मुलक्कल ने केरल के पास एक कॉन्वेंट में साल 2014 से 2016 के बीच उसके साथ यौन उत्पीड़न किया।

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 9 सितंबर: रोमन कैथोलिक चर्च के बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ एक नन द्वारा रेप का आरोप लगाने के बाद केरल के विधायक ने विवादास्पद दिया है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक केरल के निर्दलीय विधायक पीसी जार्ज ने नन को वेश्या करार दिया है। उन्होंने कहा इसमें कोई शक नहीं है कि नन वेश्या है। 12 बार उसने(नन ) इसका मजा लिया और अब तेरहवीं बार यह रेप हो गया?  अगर ऐसा था तो उसे पहली बार में ही इस बात की शिकायत क्यों नहीं की?'

गौरतलब है कि पंजाब के जालंधर में नन ने जून में आरोप लगाया था कि बिशप फ्रैंको मुलक्कल ने केरल के पास एक कॉन्वेंट में साल 2014 से 2016 के बीच उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। नन ने बताया कि आरोपी बिशप अक्सर केरल आता रहता था। इस दौरान उसने कई बार नन के साथ रेप किया। 

वहीं इस मामले पर रविवार को सीपीएम पोलित ब्यूरों की सदस्य सुभाषिनी अली ने पीसी जार्ज के इस बयान की निंदा की। उन्होंने कह 'एक संगठन के प्रमुख(बिशप ) के खिलाफ यह आरोप लगाकर ननों ने अपना साहस दिखाया है। ऐसे में किसी शख्स का इस तरह का बयान भयावह है।'

बता दें कि विभिन्न कैथोलिक सुधार संगठनों के सदस्यों ने शनिवार को यहां सड़कों पर उतरकर एक रोमन कैथोलिक चर्च के बिशप के खिलाफ एक नन द्वारा दायर बलात्कार की शिकायत की जांच में पुलिस की ओर से कथित तौर पर ढिलाई बरते जाने के खिलाफ प्रदर्शन किया। 

कोट्टायम के कॉन्वेंट की पांच ननों ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि चर्च, पुलिस और सरकार ने जालंधर डायोसीज के आरोपी बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करके पीड़िता को न्याय से वंचित किया है। 

बिशप फ्रैंको की गिरफ्तारी की मांग वाली तख्तियां लिए प्रदर्शनकारी एक नन ने कहा था, 'हम अपनी सिस्टर के लिए लड़ रहे हैं। उसे चर्च, सरकार और पुलिस से न्याय नहीं मिला है। हम अपनी सिस्टर को न्याय दिलाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं। 

उन्होंने कहा कि बिशप फ्रैंको के खिलाफ पर्याप्त सबूत होने के बाद भी उन्हें क्यों गिरफ्तार नहीं किया गया। उन्होंने इस मामले में चर्च के रुख पर भी सवाल उठाया। 

टॅग्स :केरलक्राइम न्यूज हिंदीरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!