लाइव न्यूज़ :

नोएडाः 4 अप्रैल को ‘वेज बिरियानी’ का ऑनलाइन ऑर्डर किया, ‘नन वेज बिरियानी’ दिया, युवती का आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2025 18:27 IST

युवती छाया शर्मा का कहना है कि नवरात्रि के मौके पर प्रसिद्ध ‘फूड डिलीवरी ऐप-- स्विगी’ से उसने लखनऊ कवाब परांठा रेस्तरां से ‘वेज बिरयानी’ ऑर्डर की थी लेकिन उसे ‘चिकन बिरयानी’ का पैकेट पकड़ा दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देशुद्ध शाकाहारी है और उसने गलती से एक-दो कौर खा लिया, ऐसे में उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस संबंधित रेस्तरां के कर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले में थाना बिसरख में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नोएडाः नोएडा के बिसरख थानाक्षेत्र की एक युवती ने आरोप लगाया है कि उसने चार अप्रैल को ‘वेज (शाकाहारी) बिरियानी’ का ऑनलाइन ऑर्डर किया था लेकिन उसे ‘नन वेज (मांसाहारी) बिरियानी’ दे दी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। युवती छाया शर्मा का कहना है कि नवरात्रि के मौके पर प्रसिद्ध ‘फूड डिलीवरी ऐप-- स्विगी’ से उसने लखनऊ कवाब परांठा रेस्तरां से ‘वेज बिरयानी’ ऑर्डर की थी लेकिन उसे ‘चिकन बिरयानी’ का पैकेट पकड़ा दिया गया। युवती ने कहा कि उसने जैसे ही बिरयानी खाई तो उसे शक हुआ तथा उसने जब पड़ताल की तो उसे पता चला कि उसके यहां भेजे गयी ‘बिरियानी’ ‘वेज’ नहीं है बल्कि वह ‘चिकन बिरयानी’ है। छाया ने कहा कि वह शुद्ध शाकाहारी है और उसने गलती से एक-दो कौर खा लिया, ऐसे में उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

युवती ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी-मध्य नोएडा) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस संबंधित रेस्तरां के कर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। रेस्तरां के मालिक राहुल ने बताया कि वह फिलहाल देहरादून में हैं।

राहुल ने कहा कि उनके यहां ‘वेज बिरयानी’ नहीं बनती, उनके यहां ‘चिकन बिरयानी’ और ‘नॉनवेज बिरयानी’ ही बनती हैं। राहुल ने कहा,‘‘ हम अपने स्तर से मामले की जांच कर रहे हैं कि गलती कैसे हुई।’’ वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम भी रेस्तरां पहुंची। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉक्टर ओमपाल सिंह ने रेस्तरां से नमूना लिया और जांच पूरी होने तक उसे (रेस्तरां को) सील कर दिया। इस मामले में थाना बिसरख में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :नॉएडाPoliceNoida Authority
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबार में शराबी ने पत्नी को किया टच?, पति ने चेहरे पर जोरदार घूंसा मारा, वीडियो

क्राइम अलर्टअमरपुर में मकई खेत से अर्धनग्न महिला का शव और दूसरी ओर युवक की गोली मारकर हत्या

भारतस्कूल टाइमिंग में बदलाव, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक खुला रहने का निर्देश, 27 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टघरेलू सुरक्षा: आंख मूंदकर न करें भरोसा

भारतमौत से 2-4 दिन पहले 25 और 18-24 घंटे पहले 9 चोट निशान?, हिरासत में शहीद हुए सीमा सुरक्षा बल के जवान जसविंदर सिंह?, शरीर पर 34 चोटें

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के बेतिया जिले में 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची को मक्के की खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

क्राइम अलर्टShillong Honeymoon Murder: इंदौर की सोनम रघुवंशी को पति राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में जमानत मिली

क्राइम अलर्टबॉश कंपनी में कार्यरत थीं धनबाद की रहने वाली पूजा दत्त?, बेंगलुरु पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो उडे होश, नग्न शव रक्त से लथपथ

क्राइम अलर्टदिल्ली लाया गया दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी सलीम डोला?, अमित शाह ने एक्स पर लिखा-अब ड्रग सरगना चाहे कहीं भी छिपे, कोई जगह सुरक्षित नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्टधर्म पूछा और कलमा पढ़ने को कहा..., मुंबई में यूएस रिटर्न शख्स ने 2 गार्डों पर किया जानलेवा हमला