लाइव न्यूज़ :

ईडी को नवाब मलिक मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार खालिद उस्मान शेख ने बताया, "दाऊद पाकिस्तान से हर महीने अपने घर वालों को खर्चे के लिए 10 लाख रुपए भेजता था"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 25, 2022 14:10 IST

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ कोर्ट में दायर की गई चार्जशीट में बताया है कि भारत का सबसे कुख्यात भगोड़ा दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान से हर महीने मुंबई में रहने वाले अपने भाई-बहनों को खर्चे-पानी के लिए 10 लाख रुपये भेजता था।

Open in App
ठळक मुद्देभगोड़ा दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान से हर महीने अपने भाई-बहनों को 10 लाख रुपये भेजता थाफरार दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान के कराची शहर में ऐश की जिंदगी जी रही हैलेडी डॉन हसीना पारकर के बेटे अलीशाह पारकर ने बताया कि मामू दाऊद 1986 तक मुंबई में ही था

मुंबई: दाऊद इब्रहिम, मुंबई बम धमाकों का गुनहगार और भारत का सबसे कुख्यात भगोड़ा पाकिस्तान से हर महीने मुंबई में रहने वाले अपने भाई-बहनों को 10 लाख रुपये भेजता था।

जी हां, यह बात प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोर्ट में दायर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक से संबंधिक चार्जशीट में कही है। एनसीपी नेता मवाब मलिक इस समय मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोप में जेल की सलाखों के पीछे हैं।

ईडी को दिये अपनी गवाही में एक गवाह ने इस बात को भी कबूल किया है कि भारत से फरार दाऊद इब्राहिमपाकिस्तान के कराची शहर में ऐश की जिंदगी जी रही है और वहीं से वो मुंबई में रहने वाले घरवालों को हर महीने पैसे भेजता है।

ईडी के शिकंजे में फंसा मुंबई की मरहूम लेडी डॉन हसीना पारकर के बेटे और दाऊद के भांजे अलीशाह पारकर ने जांच एजेंसी को बताया है कि साल 1986 के आसपास उसका मामू दाऊद इब्राहिम मुंबई के डंबरवाला बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर रहा करता था

पारकर ने अपने कबूलनामे में ईडी को बताया, "मैं जब पैदा हुआ था तो उससे पहले यानी साल 1986 के बाद मामू दाऊद भारत से फरार होकर पाकिस्तान के कराची में पहुंच गया था। अम्मी बताया करती थीं कि मामू पाकिस्तान के कराची में हैं। मैं या मेरी अम्मी मामू के संपर्क में कभी नहीं रहे।"

लेकिन इसके साथ ही अलीशाह पारकर ने एजेंसी को बताया कि अक्सर ईद और दिवाली जैसे त्योहारों पर उसके मामू दाऊद इब्राहिम की बीवी उसके घरवालों से बातचीत करती थी।

अलीशाह पारकर के अलावा एक अन्य गवाह खालिद उस्मान शेख ने ईडी से कहा कि दाऊद का भाई इकबाल कासकर ने उसे बताया था कि दाऊद इब्राहिम अपने गुर्गों के जरिए उनके पास भारत में पैसा भेजता था।"

शेख ने बताया, "दाऊद के भाई कासकर ने उससे कहा था कि उसे भी हर महीने 10 लाख रुपए मिलेंगे। कई बार उसने शेख को नोटों की गड्डियां दिखातेो हुए कहा कि ये पैसे दाऊद भाई ने उसके लिए भेजे हैं।"

मालूम हो कि उद्धव सरकार के मंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक को इस साल की 23 फरवरी को ईढी ने मनी लांड्रिंग के मामले में हिरासत में लिया था, जिसके बाद से वो जेल की कोठरी में हैं। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :दाऊद इब्राहिमप्रवर्तन निदेशालयनवाब मलिकNawab Malikमुंबईपाकिस्तानPakistanKarachi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो