लाइव न्यूज़ :

नागपुर: दंपति ने अपनी 12 वर्षीय बेटी सहित गोसीखुर्द डैम में कूदकर दी जान, बंधे थे मृतकों के हाथ...

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 2, 2021 13:40 IST

महाराष्ट्र में नागपुर जिले के अम्भोरा के पास एक दंपति ने अपनी 12 वर्षीय बेटी के साथ कूद कर जान दे दी. यह जानकारी पुलिस ने दी.

Open in App
ठळक मुद्देवेलतुर थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक कविराज आनंद ने कहा कि उन्होंने अपने हाथ बांधे और नदी में कूद गए.नाविक इस परिसर में मछलियां पकड़ रहे थे. उन्हें तीन शव पानी में तैरते हुए दिखाई दिए.वेलतूर पुलिस का दल मौके पर पहुंचा. नाविकों की मदद से तीनों शव बाहर निकाले गए.

कुहीः नागपुर के अनमोल नगर, वाठोड़ा निवासी दंपति ने बेटी के साथ गोसीखुर्द डैम में कूदकर जान दे दी. यह घटना दोपहर 2 बजे उजागर हुई.

मृतकों में श्याम गजानन नारनवरे (46), सविता श्याम नारनवरे (35) और समता श्याम नारनवरे (12) का समावेश है. गोसीखुर्द डैम का बैक वॉटर वैनगंगा नदी के पाट से 500 मीटर की दूरी पर है. बैक वॉटर से लगकर ही अंभोरा-नागपुर मार्ग है. कुछ नाविक इस परिसर में मछलियां पकड़ रहे थे. उन्हें तीन शव पानी में तैरते हुए दिखाई दिए.

सूचना मिलते ही वेलतूर पुलिस का दल मौके पर पहुंचा. नाविकों की मदद से तीनों शव बाहर निकाले गए. पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए कुही के ग्रामीण अस्पताल भेज दिया गया. श्याम नारनवरे के पास मिले दस्तावेज के आधार पर उनकी बहन ज्योति संजय घरत (32) वाठोड़ा से संपर्क किया गया.

ज्योति ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतकों की शिनाख्त की. खुदकुशी का कारण पता नहीं चल पाया था. पीएसआई किशोरकुमार वैरागड़े मामले की जांच कर रहे हैं. बंधे थे मृतकों के हाथ जानकारों के अनुसार पानी में खुदकुशी करने के 12 से 14 घंटे बाद शव ऊपर तैरने लगता है.

इससे मृतकों ने शनिवार 30 जनवरी की रात में डैम में छलांग लगाने की आशंका थानेदार आनंद कविराज ने जताई है. सविता और समता के हाथ ओढनी से तथा श्याम और सविता के हाथ दुपट्टे से बंधे थे. खुदकुशी के बाद श्याम के हाथ में बंधा दुपट्टा छूट जाने से उनका शव सविता और समता के शव से करीब पांच फुट दूर पाया गया. घटनास्थल के पास श्याम नारनवरे की बाइक भी पाई गई.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रमुंबईनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा