लाइव न्यूज़ :

पटना के चित्रगुप्त नगर गर्ल्स हॉस्टल में मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध मौत?, पिता बोले- मेरी बेटी को मारकर फेंका, सुसाइड नहीं, कत्ल

By एस पी सिन्हा | Updated: January 16, 2026 16:17 IST

प्रशांत किशोर ने दो टूक कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस को नए सिरे से जांच करनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देशुरुआती तफ्तीश पर सवाल उठना लाजिमी है। उछात्रा के साथ दरिंदगी हुई और मामले को हल्का करने की कोशिश की जा रही है। इंसाफ के रास्ते में रुकावट डाली गई तो सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठेगी।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना के चित्रगुप्त नगर गर्ल्स हॉस्टल में मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला अब सियासी और सामाजिक उबाल का रूप ले चुका है। इस दर्दनाक कांड में जहां एक परिवार इंसाफ के लिए भटक रहा है। वहीं अब जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। वह शुक्रवार को जहानाबाद पहुंचकर पीड़िता के परिजनों से मिले और उनके जख्मों पर मरहम रखते हुए खाकी की कार्रवाई पर सीधा सवाल दाग दिया। प्रशांत किशोर ने दो टूक कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस को नए सिरे से जांच करनी चाहिए।

उन्होंने माना कि रिपोर्ट में दुष्कर्म की आशंका से इनकार नहीं किया गया है, ऐसे में शुरुआती तफ्तीश पर सवाल उठना लाजिमी है। उनका कहना था कि अगर जांच में कहीं भी चूक हुई है तो उसे दबाने के बजाय दुरुस्त किया जाना चाहिए, क्योंकि मामला एक बच्ची की जान और उसकी इज्जत से जुड़ा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि छात्रा के साथ दरिंदगी हुई और मामले को हल्का करने की कोशिश की जा रही है। 

परिजनों ने यह भी सनसनीखेज आरोप लगाया कि वर्तमान जांच अधिकारी उन पर दबाव बना रहे हैं और केस वापस लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं। इस बयान के बाद इलाके में गुस्से की आग और भड़क गई है। लोगों का कहना है कि अगर इंसाफ के रास्ते में रुकावट डाली गई तो सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठेगी।

परिजनों से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने ऐलान किया कि शुक्रवार को वह परिवार के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मिलेंगे और निष्पक्ष, पारदर्शी व गहन जांच की मांग करेंगे। उनका साफ कहना था कि यह सिर्फ एक मौत का मामला नहीं, बल्कि सिस्टम की साख का सवाल है।

प्रशांत किशोर ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर बच्ची को इंसाफ नहीं मिला तो जन सुराज संविधान के दायरे में रहकर हर जरूरी लोकतांत्रिक कदम उठाएगा। उन्होंने साफ किया कि यह लड़ाई सत्ता या राजनीति की नहीं, बल्कि इंसाफ और इंसानियत की है। फिलहाल इस मामले ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।

अब देखना यह है कि खाकी सच तक पहुंचती है या फिर यह केस भी फाइलों की धूल में दफन हो जाता है। जनता की नजरें टिकी हैंक्या इस मासूम को इंसाफ मिलेगा या नहीं। बता दें पटना की चित्रगुप्त नगर में शंभू गर्ल्स हॉस्टल अब ‘खौफ का अड्डा’ बन चुका है। जहानाबाद की मेधावी नीट छात्रा, जो डॉक्टर बनने का सपना देख रही थी, उसी हॉस्टल के कमरे में उसकी लाश मिली।

पहले हॉस्टल वाले बोले  “बस नींद की गोली खा ली, सुसाइड टाइप मामला है”। पुलिस ने भी शुरू में वही राग अलापा कि “डिप्रेशन, ओवरडोज, कोई गंदा खेल नहीं”। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट साफ दीख रही है कि मौत सिर्फ दवा के ओवरडोज से नहीं हुई। गले पर दबाव के निशान नहीं, मगर पूरे जिस्म पर संघर्ष के निशान, खरोंच, चोटें, सिर पर हेड इंजरी।

यौन हमले के साफ आसार। शुरुआती डॉक्टर्स ने भी कहा था कि “ये मामला सिर्फ़ गोली खाने का नहीं, कुछ और गहरा है”। फिर भी पुलिस ने 24 घंटे तक आंखें मूंदे रखी। जब सच बाहर आने लगा तो हड़बड़ी में वार्डन मनीष रंजन को पकड़ा गया। हॉस्टल के अंदर साक्ष्य मिटाने का खेल रोकने के लिए। पिता का दर्द साफ है कि “मेरी बेटी को मारकर फेंका गया, ये सुसाइड नहीं, कत्ल है।

हॉस्टल वालों ने सीसीटीवी डिलीट कर दिए, कमरे में नकली दवाइयां रख दीं, सामान छेड़ा, पैसे लूटे। सब कुछ प्लान करके किया गया।” पुलिस ने पहले बयान दे दिया कि “कोई रेप नहीं”। गायनेकोलॉजिस्ट से बयान ले लिया। लेकिन पोस्टमार्टम के बाद अब उल्टा रुख। रिपोर्ट को सेकेंड ओपिनियन के लिए एम्स पटना भेजा गया है, ताकि कोई कह न सके कि दबाव में रिपोर्ट फर्जी हुई।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar PoliceपटनाबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना