लाइव न्यूज़ :

Delhi Crime: 300 दिन और 160 कॉल?, पैसा दो नहीं तो..., हर दूसरे दिन व्यापारी को जबरन वसूली के लिए धमकी, विदेशी गैंगस्टर ने मांगे खोखा!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 12, 2024 14:53 IST

Delhi Crime: भवन निर्माताओं, प्रॉपर्टी डीलर, जौहरी, मिठाई की दुकानों और कार शोरूम के मालिकों को खासतौर पर जबरन वसूली के लिए फोन किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअक्टूबर तक (करीब 300 दिन में) व्यापारियों को जबरन वसूली के लिए करीब 160 कॉल की गई हैं। कॉल के बाद निशाना बनाए गए व्यक्ति के घर या कार्यालय के बाहर गोलीबारी की गई है।मिठाई की दुकान के मालिक और एक मोटर वर्कशॉप के मालिक को निशाना बनाया है।

Delhi Crime: राष्ट्रीय राजधानी में इस साल अक्टूबर तक व्यापारियों से जबरन वसूली के लिए उन्हें 160 कॉल आई हैं यानी हर दूसरे दिन व्यापारी को जबरन वसूली के लिए धमकाया गया है। पुलिस के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि इनमें से अधिकांश कॉल विदेशी गैंगस्टर या उनके सहयोगियों द्वारा ‘वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल’ (वीओआईपी) या फिर अंतरराष्ट्रीय फोन नंबरों से की गई हैं। उन्होंने बताया कि भवन निर्माताओं, प्रॉपर्टी डीलर, जौहरी, मिठाई की दुकानों और कार शोरूम के मालिकों को खासतौर पर जबरन वसूली के लिए फोन किया गया है।

एक सूत्र ने बताया कि इस साल अक्टूबर तक (करीब 300 दिन में) व्यापारियों को जबरन वसूली के लिए करीब 160 कॉल की गई हैं। सूत्र के अनुसार कुछ मामलों में ऐसा हुआ है कि कॉल के बाद निशाना बनाए गए व्यक्ति के घर या कार्यालय के बाहर गोलीबारी की गई है। दिल्ली में पिछले सप्ताह मात्र चार दिन में सात ऐसे मामले सामने आए, जिनमें कुख्यात अपराधियों ने एक जौहरी, जिम मालिक, प्रॉपर्टी डीलर, मिठाई की दुकान के मालिक और एक मोटर वर्कशॉप के मालिक को निशाना बनाया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी सात मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और विशेष प्रकोष्ठ तथा अपराध शाखा की अलग-अलग टीम अपराधियों को पकड़ने के लिए काम कर रही हैं। प्राप्त दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष 15 अगस्त तक राष्ट्रीय राजधानी में जबरन वसूली के कुल 133 मामले दर्ज किये गये हैं।

आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान कुल 141 ऐसे मामले सामने आए थे और 2022 के लिए यह आंकड़ा 110 था। पुलिस ने बताया कि 2023 में जबरन वसूली के 204 मामले और 2022 में 187 मामले सामने आए थे। ऐसे मामलों की जांच करने वाले एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कॉल करने वाले आरोपी ज्यादातर वीओआईपी नंबर या फर्जी सिम कार्ड पर लिए गए व्हाट्सएप नंबर का इस्तेमाल करते हैं। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ महीने में जबरन वसूली के लिए कॉल करने के साथ-साथ गोलीबारी और हत्याओं में शामिल 11 गिरोहों की पहचान की है।

इन गिरोहों में लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़, हिमांशु भाऊ, कपिल सांगवान उर्फ ​​​​नंदू, जितेंद्र गोगी-संपत नेहरा, हाशिम बाबा, सुनील टिल्लू, कौशल चौधरी, नीरज फरीदपुरिया और नीरज बवाना शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि गैंगवार के कारण मारे गए गोगी और टिल्लू को छोड़कर, इनमें से अधिकतर अपराधी या तो जेल में हैं या विदेश में रह रहे हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसCrime Branch of Delhi Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टट्रैक पर भीड़ के बीच हस्तमैथुन कर रहा था शख्स?, महिला ने कहा-काश मेरा कैमरा चालू होता तो मैं उसका चेहरा कैद कर पाती?

क्राइम अलर्टअमरपुर में मकई खेत से अर्धनग्न महिला का शव और दूसरी ओर युवक की गोली मारकर हत्या

क्राइम अलर्टकहासुनी के बाद अमरदीप, मनीष और आकाश की गोली मारकर हत्या?, पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश, मुठभेड़ में गोली लगने के बाद रूपेश, मयंक और नरेश अरेस्ट

क्राइम अलर्टट्रैक्टर-कार में टक्कर, साहिल यादव, हरि सिंह यादव, विनीत यादव, शुभम मोरप्पा और संतोष प्रजापति की मौत, 7 बाराती घायल

क्राइम अलर्टशरीरा थाना क्षेत्र में ‘हर्ष फायरिंग’, 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक, दो खोखे और 14 कारतूस बरामद, बेटे के जनेऊ कार्यक्रम में गुलाबचंद ने की थी...

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसूरत के एक व्यक्ति ने अपनी डाइटीशियन पत्नी की हत्या कर बॉडी को सीमेंट से भरे एक बक्से में छिपाया

क्राइम अलर्टगुप्तांग पर लगा पैर और मर गया: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कर दी पति की हत्या, बचने के लिए गढ़ी अजीबोगरीब कहानी

क्राइम अलर्टपलंग के नीचे छिपे थे आरोपी?, जगद्दल हिंसा के आरोपी 15 लोगों के घरों पर छापा, तृणमूल कांग्रेस के कौशिक दास, सिकंदर प्रसाद, गोपाल राउत और श्यामदेव शॉ अरेस्ट

क्राइम अलर्टमशरूम फार्मिंग यूनिट के नाले में जहरीली गैस के कारण पिंटू राजेश प्रसाद, व्यास सोहम कुमार और गौतम रामसुरन कुशवाहा की मौत

क्राइम अलर्टकहा-सुनी और कुल्हाड़ी से काट डाला?, दो गुटों के बीच आगजनी और झड़पें