लाइव न्यूज़ :

10 वर्षीय बच्चे को शिक्षक ने फावड़े से पीटा और सरकारी स्कूल की बालकनी से धक्का दिया, मौत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 20, 2022 10:37 IST

गडक जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शिवप्रकाश देवराजू ने संवाददाताओं को बताया कि इसका कारण पारिवारिक विवाद हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देहगली गांव के आदर्श प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक मुथप्पा ने लड़के भरत को फावड़े से पीटा।इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।मुथप्पा ने भरत की मां गीता बार्कर की भी पिटाई की थी, जो स्कूल में एक शिक्षिका भी हैं।

बेंगलुरु: कर्नाटक में आज एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। शिक्षक ने उसे पीटा और सरकारी स्कूल की पहली मंजिल की बालकनी से धक्का दे दिया। पुलिस ने कहा कि शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राज्य के उत्तरी हिस्से में हगली गांव के आदर्श प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक मुथप्पा ने लड़के भरत को फावड़े से पीटा।

कर्नाटक में गदग जिले के एक गांव में सोमवार को एक संविदा शिक्षक ने चौथी कक्षा के छात्र की कथित तौर पर लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी शिक्षक ने छात्र की मां को भी बुरी तरह घायल कर दिया, जो इसी स्कूल में शिक्षिका है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना नरगुंड तालुक के हदली गांव में हुई, जहां मुथप्पा हडगली ने कथित तौर पर 10 वर्षीय भरत पर लोहे की रॉड से हमला किया और फिर, उसने बच्चे को इमारत की पहली मंजिल से फेंक दिया। पुलिस ने कहा कि आरोपी शिक्षक ने भरत की मां गीता बाराकेरा को भी पीटा, जो स्कूल में एक संविदा शिक्षिका है और अपने बेटे को बचाने गई थी।

उन्होंने कहा कि आरोपी शिक्षक ने बीच-बचाव का प्रयास करने वाले अन्य शिक्षक एन. पाटिल के साथ भी मारपीट की। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे की वजहों का पता नहीं चल सका है। आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

भरत चौथी कक्षा का छात्र था। गडक जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शिवप्रकाश देवराजू ने संवाददाताओं को बताया कि इसका कारण पारिवारिक विवाद हो सकता है। मुथप्पा ने भरत की मां गीता बार्कर की भी पिटाई की थी, जो स्कूल में एक शिक्षिका भी हैं। उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

वह व्यक्ति, जो संविदा कर्मचारी था वर्तमान में लापता है। पिछले हफ्ते दिल्ली के एक स्कूल से ऐसी ही एक घटना सामने आई थी। शिक्षिका ने गुस्से में आकर पांचवीं कक्षा की एक छात्रा पर कैंची से हमला कर सरकारी स्कूल की पहली मंजिल से फेंक दिया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकर्नाटकPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली