लाइव न्यूज़ :

BSF में खराब खाने का वीडियो बनाकर वायरल करने वाले जवान तेज बहादुर के बेटे की संदिग्ध मौत

By आदित्य द्विवेदी | Updated: January 18, 2019 09:15 IST

बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने खराब खाने को लेकर एक वीडियो बनाया था। ये वीडियो वायरल होने के बाद उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देबीएसएफ जवान तेज बहादुर ने बीएसएफ में मिलने वाले खराब खाने की पोल खोली थी।बेटा रोहित दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई करता था।रोहित की मौत के पीछे घरवालों को किसी साजिश की आशंका

बीएसएफ के चर्चित जवान तेज बहादुर यादव पर एक बड़ा दुःख आ पड़ा है। गुरुवार को उनके 22 वर्षीय बेटे रोहित ने आत्महत्या कर ली। उसका शव रेवाड़ी की शांति वाहिर कॉलोनी स्थित आवास में मृत अवस्था में पाया गया। रोहित के पिता तेज बहादुर प्रयागराज कुंभ गए हुए हैं। मां ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया। गौरतलब है कि बीएसएफ जवान तेज बहादुर ने सेना में मिल रहे खराब खाने का वीडियो फेसबुक पर डाला था, जो खूब वायरल हुआ था। जिसके बाद उनके ऊपर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई थी। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेज बहादुर का बेटा रोहित दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीएससी की पढ़ाई कर रहा है। गुरुवार को रोहित छुट्टी पर अपने रेवाड़ी स्थित घर पहुंचा था। घटना के वक्त रोहित घर पर अकेला था। पिता प्रयागराज कुंभ गए हुए थे और मां दफ्तर में थी। मां ने घर आकर रोहित का दरवाजा खटखटाया तो कोई आवाज नहीं आई। घबराहट में उसने पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी। प्रथम दृष्टया ये खुदकुशी का मामला लग रहा है लेकिन पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, 'हमें आत्महत्या की सूचना दी गई। जब हम घटनास्थल पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। अंदर रोहित का मृत शरीर पड़ा था। उसके हाथ में एक पिस्टल भी।'

तेज बहादुर का वायरल वीडियोः-

गौरतलब है कि बीएसएफ जवान तेज बहादुर ने सेना में मिल रहे खराब खाने का वीडियो फेसबुक पर डाला था, जो खूब वायरल हुआ था। जिसके बाद उनके ऊपर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई थी। मूलत: हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी तेज बहादुर अपनी फैमिली के साथ रेवाड़ी में ही रहते हैं।

टॅग्स :सीमा सुरक्षा बलहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत