लाइव न्यूज़ :

बिहार: महिला पर उसी के बेटे की हत्या का आरोप, ग्रामीणों ने कहा- गैर मर्द के साथ अवैध संबंध के चलते ऐसा हुआ

By एस पी सिन्हा | Updated: November 7, 2019 23:43 IST

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मोतिहारी जिले में चिरैया थाना के रामपुर गांव में एक महिला पर उसी के बेटे की हत्या का आरोप लगा है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि महिला का गैर मर्द के साथ अवैध संबंध है। बेटे द्वारा इसे देख लिए जाने पर महिला और उसके कथित प्रेमी ने वारदात को अंजाम दे दिया।

बिहार के मोतिहारी जिले में चिरैया थाना के रामपुर गांव में एक महिला पर उसी के बेटे की हत्या का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि महिला का गैर मर्द के साथ अवैध संबंध है। बेटे द्वारा इसे देख लिए जाने पर महिला और उसके कथित प्रेमी ने वारदात को अंजाम दे दिया।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चिरैया पुलिस ने कुमार सुधांशु उर्फ चुलबुल कुमार (11) के पिता विजय कुमार सिंह, मां रानी देवी और कथित प्रेमी ओमप्रकाश बैठा को गिरफ्तार कर लिया है. तीनों से पूछताछ की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है.

ग्रामीणों के अनुसार, बच्चे की मां रानी देवी को उसके कथित प्रेमी ओमप्रकाश बैठा के साथ अवैध संबंध बनाते हुए बच्चे ने देख लिया था. बात घर से बाहर नहीं जाये, इसलिए दोनों ने गला घोंट कर सुधांशु की हत्या कर दी.

घटना की सूचना बच्चे के पिता विजय सिंह को दी गई. सुधांशु का पिता गांव में किसी भोज में गया था.  

वहीं, पिता ने बताया कि पुत्र ने मोबाइल पर गेम खेलते-खेलते अपने से गले में फंदा डाल आत्महत्या कर ली है.

बताया जाता है कि 2003 में सुंधाशु के पिता और दादा शंभू सिंह ने मिलकर अपने चाचा अजय कुमार सिंह की कुदाल से काटकर हत्या कर दी थी. मामले में विजय सिंह और शंभू सिंह जेल की हवा भी खा चुके हैं. इसके बाद अजय सिंह की हत्या के बाद उसकी पत्नी रानी देवी से विजय सिंह ने शादी रचा ली. रानी के दो पुत्र कुमार हिमांशु (14) और सुधांशु उर्फ चुलबुल कुमार हैं. इनमें चुलबुल की हत्या का आरोप मां पर लगा है.

थानाध्यक्ष रामबाबू प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर उससे गहन पूछताछ कर रही है. पुलिस मृतक बच्चे के पिता से भी पूछताछ कर रही है. 

टॅग्स :बिहारबिहार समाचारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट