लाइव न्यूज़ :

बिहारः स्कूली छात्रा को फुसलाकर कमरे ले गए दो युवक, बारी-बारी से किया बलात्कार

By एस पी सिन्हा | Updated: August 19, 2018 16:00 IST

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि स्कूल से लौटते समय दो लड़कों ने नाबालिग बच्ची को बुलाया फिर उसे बहला फुसलाकर कमरे में ले गए।

Open in App

पटना, 19 अगस्तःबिहार में सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं कम नहीं हो रही है। राजधानी पटना में एक बार फिर नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना पटना के जक्कनपुर थाना इलाके की है। पीड़िता और आरोपी एक ही मोहल्ले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि स्कूल से लौटते समय दो लड़कों ने नाबालिग बच्ची को बुलाया फिर उसे बहला फुसलाकर कमरे में ले गए। जिसके बाद एक-एक कर उसके साथ घिनौना काम किया। इस घटना की जानकारी जैसे ही पीडिता के पिता को हुई तो उन्होंने तुरंत इसकी खबर स्थानीय थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तेजी दिखाते हुए छापेमारी शुरू कर दी। इस घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों में से एक आरोपी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पकडे गए आरोपी का नाम दीपक कुमार बताया गया। जबकि दूसरे आरोपी का नाम श्यामल उर्फ बंगाली बताया जा रहा है। साथ ही इस मामले में पुलिस ने जक्कनपुर थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।

दर्ज किए गए इस प्राथमिकी में पोक्सो एक्ट की धाराएं भी जोडी गई हैं. इधर, मामले में सिटी एसपी ईस्ट राजेंद्र कुमार भील ने बताया कि आज पीडिता का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है. साथ ही दूसरे आरोपी को पकडने की कर्रवाई तेज की जाएगी। वहीं इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।

टॅग्स :बिहाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO