उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा का भाजपा में विलय की अटकलें?, पुत्र दीपक प्रकाश को विधान परिषद भेजने और मंत्री पद बनाए रखने का आश्वासन?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 27, 2026 17:07 IST2026-04-27T17:07:12+5:302026-04-27T17:07:53+5:30

सम्राट सरकार में फिलहाल 2 मंत्री हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास 29 विभाग हैं तो वहीं उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के पास 10 विभाग और बिजेंद्र यादव के पास 8 विभाग हैं।

bihar news Speculation merger Upendra Kushwaha party Rashtriya Lok Morcha BJP Assurance sending son Deepak Prakash mlc retaining ministerial post | उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा का भाजपा में विलय की अटकलें?, पुत्र दीपक प्रकाश को विधान परिषद भेजने और मंत्री पद बनाए रखने का आश्वासन?

file photo

Highlightsरालोमो के विधायक उपेंद्र कुशवाहा से नाराज हैं।कैबिनेट में यह प्रतिनिधित्व रालोमो के लिए अहम माना गया था।चार में से तीन विधायक नेतृत्व की नीतियों से नाराज हैं।

पटनाः बिहार में नई सरकार के गठन के बाद से ही मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जारी चर्चाओं के बीच अब राष्ट्रीय लोक मोर्चा(रालोमो) का भाजपा में विलय की अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा की ओर से रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को पार्टी विलय का प्रस्ताव दिए जाने की खबर है। कहा जा रहा है कि इसके तहत उनके पुत्र दीपक प्रकाश को विधान परिषद भेजने और मंत्री पद बनाए रखने का आश्वासन दिया गया है। ऐसे में अब तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इससे पहले भी कई बार जानकारी सामने आई है कि रालोमो के विधायक उपेंद्र कुशवाहा से नाराज हैं।

हालांकि अब तक पार्टी की ओर से ऐसा कोई बयान नहीं दिया गया है। उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार की सरकार में रालोमो कोटे से कुशवाहा के पुत्र दीपक प्रकाश को पंचायती राज मंत्री बनाया गया था, हालांकि वे किसी भी सदन के सदस्य नहीं थे। 2025 चुनाव के बाद गठित कैबिनेट में यह प्रतिनिधित्व रालोमो के लिए अहम माना गया था।

वर्तमान में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद राज्य की कमान सम्राट चौधरी के हाथों में है और जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना है। ऐसे में भाजपा नए समीकरण साधने में जुटी है। इसी कड़ी में विलय की बातें हो रही हैं। इस बीच, रालोमो के भीतर भी असंतोष की खबरें हैं। चर्चा है कि पार्टी के चार में से तीन विधायक नेतृत्व की नीतियों से नाराज हैं।

इससे पहले भी उनके असंतोष की बातें सामने आ चुकी हैं, जिसे संभावित विलय की एक वजह माना जा रहा है। हालांकि, इन सभी अटकलों को उपेंद्र कुशवाहा ने खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि राजनीति में इस तरह की चर्चाएं आम हैं और उन्हें किसी भी तरह के विलय प्रस्ताव की कोई जानकारी नहीं है।

ऐसे में बिहार की सियासत में रालोमो के संभावित विलय की अटकलों पर मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही तस्वीर साफ हो पाएगी। बता दें कि सम्राट सरकार में फिलहाल 2 मंत्री हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास 29 विभाग हैं तो वहीं उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के पास 10 विभाग और बिजेंद्र यादव के पास 8 विभाग हैं।

Web Title: bihar news Speculation merger Upendra Kushwaha party Rashtriya Lok Morcha BJP Assurance sending son Deepak Prakash mlc retaining ministerial post

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे