लाइव न्यूज़ :

4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2026 15:51 IST

अन्नामय्याः पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और इस्तेमाल बीयर के नमूनों को प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजा गया, जिससे पुष्टि हुई कि उनमें कोई अशुद्धि नहीं थी।

Open in App
ठळक मुद्दे18 जनवरी को कुमार के पिता नरसिम्हा ने शिकायत दर्ज कराई कि मृत्यु का कारण अज्ञात है।इंजीनियरों की दोस्तों के साथ शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत हो गई।रक्त और अन्य नमूनों को भी आगे की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

बंदावद्दीपल्लीः अन्नामय्या जिले के दो सॉफ्टवेयर इंजीनियर की अत्यधिक शराब के सेवन के बाद कथित तौर पर भोजन गले में फंसने से मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान मणि कुमार (35) और पुष्पराज (27) के रूप में की गई है जो 17 जनवरी को अपने चार दोस्तों से मिले और कई घंटे तक बीयर पीते रहे। रायचोटी के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) कृष्ण मोहन ने बताया, "अन्नामय्या जिले के दो सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की दोस्तों के साथ शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत हो गई।"

मोहन ने बताया कि उन सभी ने बीयर की 19 कैन खरीदीं और उन्हें दोपहर 3.30 बजे से शाम 7.30 बजे के बीच पी लिया, जिस दौरान कुमार ने लगभग छह कैन बीयर और पुष्पराज ने लगभग पांच कैन बीयर पीली। उन्होंने बताया कि घर लौटते समय कुमार बेहोश हो गया और उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी, जिसके बाद दोस्त उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।

जबकि पुष्पराज की मौत रात करीब 10 बजे हुई। पुलिस के अनुसार, कुमार ने बीयर पीने से पहले ही नशा कर लिया था, और प्रारंभिक जांच से पता चला है कि अत्यधिक शराब के सेवन और भोजन के गले में फंसने के कारण उसे सांस लेने में तकलीफ हुई। गत 18 जनवरी को कुमार के पिता नरसिम्हा ने शिकायत दर्ज कराई कि मृत्यु का कारण अज्ञात है।

इस बीच, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और इस्तेमाल बीयर के नमूनों को प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजा गया, जिससे पुष्टि हुई कि उनमें कोई अशुद्धि नहीं थी। उन्होंने बताया कि मृतक के रक्त और अन्य नमूनों को भी आगे की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPolice ASIकेरलतमिलनाडुTamilnadu
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल