लाइव न्यूज़ :

100 कुत्तों को जहर देकर मारने का आरोप, तेलंगाना में सरपंच और दो अन्य नामजद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2026 16:20 IST

तेलंगाना के याचाराम गांव में बुधवार को कम से कम 100 आवारा कुत्तों को कथित तौर पर जहर देकर मारने के मामले में एक सरपंच और दो अन्य के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे100 कुत्तों को जहर देकर मारने का आरोप, तेलंगाना में सरपंच और दो अन्य नामजद

100-Dogs-Poisoned-to-Death: तेलंगाना के याचाराम गांव में बुधवार को कम से कम 100 आवारा कुत्तों को कथित तौर पर जहर देकर मारने के मामले में एक सरपंच और दो अन्य के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह नई घटना छह जनवरी से अब तक तेलंगाना के विभिन्न जिलों में कम से कम 500 आवारा कुत्तों को मारे जाने के बाद सामने आई है। ‘स्ट्रे एनिमल फाउंडेशन ऑफ इंडिया’ से जुड़े एक पशु कल्याण कार्यकर्ता ने याचाराम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि 19 जनवरी को कुत्तों को कुछ जहरीले पदार्थों का इंजेक्शन लगाया गया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को याचाराम ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव और वार्ड सदस्य के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता के अनुसार, 100 कुत्ते मारे गए थे, लेकिन प्रारंभिक जांच और ग्रामीणों से पूछताछ में लगभग 50 कुत्तों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। अधिकारी के अनुसार, इस मामले की जांच जारी है। अधिकारी ने कहा कि मारे गये कुत्तों के अवशेष बरामद करने के लिए जांच जारी है। इससे पहले हनमकोंडा जिले की पुलिस ने श्यामपेट और अरेपल्ली गांवों में कम से कम 300 आवारा कुत्तों की कथित हत्या के सिलसिले में दो महिला सरपंच और उनके पतियों सहित नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसी तरह कामारेड्डी जिले में लगभग 200 आवारा कुत्तों को भी कथित तौर पर मार डालने के आरोप में पांच ग्राम सरपंचों सहित छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था। अधिकारी ने बताया कि आशंका जताई जा रही है कि सरपंचों सहित कुछ निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने पिछले साल दिसंबर में हुए ग्राम पंचायत चुनावों से पहले ग्रामीणों से आवारा कुत्तों के आतंक से निपटने का वादा किया था, जिसे पूरा करने के लिए उन्होंने कथित तौर पर इन हत्याओं को अंजाम दिया।

टॅग्स :तेलंगानाTelangana Policeक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

भारतभारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में लव जिहाद का खेल, हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कराने का काम बड़े पैमाने पर

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल