लाइव न्यूज़ :

जोमैटो के आईपीओ को अंतिम दिन 38 गुना अधिक बोलियां मिली

By भाषा | Updated: July 16, 2021 21:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली 16 जुलाई ऑनलाइन फूड वितरण कंपनी जोमैटो के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में हिस्सा पाने के लिए खुदरा निवेशक शुक्रवार को टूट पड़े जिससे उसे पेशकश के तीसरे और अंतिम दिन 38 गुना ज्यादा बोलियां प्राप्त हुई।

शेयर बाजार के आंकड़े के मुताबिक कंपनी को इस पेशकश के तहत शामिल 71.92 करोड़ शेयरों के मुकाबले कुल 2,751.25 करोड़ शेयरों के लिए आवेदन मिले।

आईपीओ के पहले दो दिनों में शांत रहने वाले खुदरा निवेशकों ने अपने लिए आरक्षित शेयरों की संख्या की तुलना में कई गुना अधिक बोलियां लगाई।

गैर-संस्थागत निवेशकों ने अपने लिए आरक्षित हिस्से के 19.42 करोड़ शेयरों की तुलना में 640 करोड़ शेयरों के लिए आवेदन दिए। जो आरक्षित शेयरों की तुलना में 52 प्रतिशत अधिक हैं।

इसके अलावा खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों ने अपने लिए आरक्षित 12.95 करोड़ शेयरों के मुकाबले कुल 7.45 गुना अधिक बोलियां लगाई। कंपनी को हालांकि कर्मचारियों के हिस्से के रूप में अलग रखे 65 लाख शेयरों के लिए केवल 62 प्रतिशत आवेदान प्राप्त हुए।

आईपीओ आवेदन देने के लिए बुधवार से खुला था और शुक्रवार को बंद हो गया। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 72 से 76 रुपये प्रति शेयर रखा गया था।

जोमैटो पहले ही 13 जुलाई को 186 एंकर निवेशकों से 4,196.51 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। आईपीओ का आकार पहले के 9,375 करोड़ रुपये से घटकर 5,178.49 करोड़ रुपये रह गया है।

इसे दूसरा सबसे बड़ा आईपीओ माना जा रहा है। जोमैटो को इस आईपीओ के जरिये कुल 64,365 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदुश्मन से प्यार और अपनों से तकरार?, राहुल-पंत से बहस और किंग कोहली से हंसी-मजाक, वाह रे संजीव गोयनका?, तस्वीरें और वीडियो वायरल

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

क्रिकेटडोसा-इडली-सांभर-चटनी गाने पर बवाल?, बीसीसीआई से शिकायत, आरसीबी से क्यों चिढ़े सीएसके फैंस?, वीडियो

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएसः नमाज़ अदा करने, कलमा पढ़ने और टोपी पहनने के लिए किया मजबूर?, मेल कर्मचारी ने कहा- तुम्से बच्चा नहीं हो रहा है तो अपनी पत्नी को मेरे पास भेजो?

भारतKurnool Tragedy: श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी की टैंकर से टक्कर, 8 की मौत; पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं