लाइव न्यूज़ :

चुनावों में महिला मतदाता और नकद?, 2025-26 में 1.7 लाख करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान, आर्थिक समीक्षा में चिंता का विषय कहा?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2026 18:09 IST

विशेष रूप से महिलाओं के लिए चल रही इन योजनाओं पर वित्त वर्ष 2025-26 में लगभग 1.7 लाख करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

Open in App
ठळक मुद्देबिना शर्त नकद अंतरण (यूसीटी) योजनाएं तेजी से बढ़ रही हैं।राज्य-स्तरीय कल्याणकारी खर्च का एक बड़ा हिस्सा बन गई हैं।निवेशक सरकार की वित्तीय स्थिति का लगातार मूल्यांकन कर रहे हैं।

नई दिल्लीः हाल के समय में राज्यों द्वारा की गई लोकलुभावन घोषणाओं, नकद अंतरण के कारण पूंजीगत व्यय प्रभावित होने से उनका राजस्व घाटा बढ़ रहा है। संसद में बृहस्पतिवार को पेश आर्थिक समीक्षा में इस बात को लेकर चिंता जताई गई है। समीक्षा में जोर देते हुए कहा गया कि राज्य स्तर पर किसी भी प्रकार की राजकोषीय अनुशासनहीनता का सीधा असर देश की उधारी लागत पर पड़ता है। संसद में पेश बजट-पूर्व दस्तावेज में कहा गया, “जहां केंद्र सरकार ने रिकॉर्ड सार्वजनिक निवेश के साथ अपने खर्च को संतुलित रखा है, वहीं कई राज्यों में बढ़ते राजस्व घाटे और बिना शर्त नकद अंतरण वृद्धि को बढ़ावा देने वाले खर्च को प्रभावित कर रहे हैं, जो नए जोखिम पैदा कर रहे हैं।” समीक्षा में यह भी कहा गया कि कई राज्यों में बिना शर्त नकद अंतरण (यूसीटी) योजनाएं तेजी से बढ़ रही हैं।

अब राज्य-स्तरीय कल्याणकारी खर्च का एक बड़ा हिस्सा बन गई हैं। विशेष रूप से महिलाओं के लिए चल रही इन योजनाओं पर वित्त वर्ष 2025-26 में लगभग 1.7 लाख करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। चूंकि अब भारतीय सरकारी बॉन्ड वैश्विक निवेशकों के लिए भी उपलब्ध हैं और निवेशक सरकार की वित्तीय स्थिति का लगातार मूल्यांकन कर रहे हैं।

इसलिए राज्य स्तर पर कमजोर वित्तीय अनुशासन अब केवल स्थानीय समस्या नहीं रह गया है। इसका असर सीधे देश की सरकारी उधारी लागत पर पड़ता है। समीक्षा में कहा गया, ‘‘व्यापक परिप्रेक्ष्य से देखें तो, राज्य स्तर पर किसी भी प्रकार की राजकोषीय अनुशासनहीनता का असर देश की सरकारी उधारी पर भी पड़ता है। जब बाजार पूरे देश के स्तर पर सरकारी ऋण का मूल्यांकन करते हैं।

तो लगातार बढ़ते राजस्व घाटे या राज्य स्तर पर बढ़ते खर्च देश के बॉन्ड की ब्याज दर को प्रभावित कर सकते हैं।’’ समीक्षा में यह भी कहा गया, "केंद्र, राज्य और स्थानीय स्तर पर समान रूप से वित्तीय अनुशासन बनाए रखना बहुत जरूरी है। वित्तीय नीतियों का उद्देश्य सिर्फ स्थायी खर्च बढ़ाना नहीं होना चाहिए, बल्कि उत्पादन क्षमता और आमदनी बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए।"

टॅग्स :बजट 2026इकॉनोमीबजट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

कारोबार2026-27 में 72,901.31 करोड़ रुपये का नया कर्ज?, कर्ज दलदल में सम्राट सरकार?, बिहार पर 4 लाख करोड़ रुपए कर्ज?

कारोबारभारत आर्थिक वृद्धि दरः 0.8 अंक घटाकर 6 प्रतिशत कर दिया, मूडीज रेटिंग्स ने कहा-ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी और ईंधन-उर्वरक की कमी से असर?

कारोबारदुनिया के नए निर्यात बाजारों में आगे बढ़ता भारत

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?