लाइव न्यूज़ :

भारत केंद्रित ऑफशोर फंड, ईटीएफ से मार्च तिमाही में 37.6 करोड़ डॉलर की निकासी

By भाषा | Updated: May 12, 2021 18:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मई भारत केंद्रित ऑफशोर फंड और एक्सचेंज ट्रेडेट फंड (ईटीएफ) से मार्च 2021 में खत्म हुई तिमाही के दौरान 37.6 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी हुई है।

मॉर्निंगस्टार की बुधवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक यह लगातार 12वीं तिमाही है, जब इन फंडों से निकासी हुई। हालांकि, दिसंबर 2020 तिमाही में 98.6 करोड़ डॉलर की निकासी की गई थी, उसके मुकाबले मार्च 2021 तिमाही का आंकड़ा काफी कम है।

विदेशी निवेशकों द्वारा भारतीय इक्विटी बाजार में निवेश करने के प्रमुख साधनों में ऑफशोर फंड और ईटीएफ शामिल हैं।

मार्च 2021 तिमाही के दौरान ऑफशोर फंड खंड में कुल 1.1 अरब डॉलर की निकासी की गई, जबकि इससे पिछली तिमाही में यह आंकड़ा 1.9 अरब डॉलर था। इस श्रेणी में जहां जनवरी और फरवरी में शुद्ध निकासी हुई वहीं मार्च में इसमें 3.32 करोड़ डालर का शुद्ध प्रवाह हुआ। यह छोटी राशि है लेकिन लगातार 37 महीने की निकासी के बाद यह पहली मासिक अंत: प्रवाह है जो कि सकारात्मक संकेत है।

आमतौर पर माना जाता है कि ऑफशोर फंड के जरिए लंबी अवधि के लिए जबकि ईटीएफ के जरिए छोटी अवधि के लिए निवेश किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम