लाइव न्यूज़ :

भारत में 5जी नेटवर्क आने के बाद पेश करेंगे एमआई 11 लाइट 5जी मॉडल: शाओमी

By भाषा | Updated: June 22, 2021 18:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जून चीन की मोबाइल कंपनी शाओमी ने मंगलवार को कहा कि देश में 5जी नेटवर्क के चालू होने के बाद वह अपने सबसे हल्के और सबसे पतले स्मार्टफोन एम11 लाइट का 5जी संस्करण पेश करेगी।

हालांकि, कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने जोड़ा कि यदि इन हैंडसेट की पर्याप्त मांग दिखाई देती है तो इनकी पेशकश पहले भी की जा सकती है।

कंपनी ने एमआई 11 लाइट के दो 4जी मॉडल का अनावरण किया, जिनमें से प्रत्येक का वजन 157 ग्राम और कीमत 21,999 रुपये और 23,999 रुपये है। ये मोबाइल फोन  25 जून से एमआई वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और अधिकृत  खुदरा  स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। 

शाओमी इंडिया के प्रबंध निदेशक मनु जैन ने इस मौके पर कहा, ‘‘जब 5जी नेटवर्क शुरू होगा या हमें भारत में 5जी संस्करण की पर्याप्त मांग मिलेगी, तो हमें 5जी संस्करण लाने में बहुत खुशी होगी।’’

उन्होंने दावा किया कि पिछली तिमाही में लगभग 30 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ शाओमी पिछले चार वर्षों से शीर्ष स्मार्टफोन ब्रांड है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! खलील अहमद बाहर, अब कौन संभालेगा गेंदबाजी?

भारत'जो लोग इस बिल का विरोध करेंगे, उन्हें भारत की महिलाएं नहीं बख्शेंगी': महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को पीएम मोदी की चेतावनी

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

क्रिकेटIPL 2026: मुंबई इंडियंस ने चोटिल अथर्व अंकोलेकर की जगह रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की घोषणा की

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में