लाइव न्यूज़ :

त्योहारी मांग के कारण नवंबर में घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री 13 प्रतिशत बढ़ी: सियाम

By भाषा | Updated: December 11, 2020 11:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर ऑटो उद्योग के संगठन सियाम ने शुक्रवार को बताया कि त्योहारी मांग के कारण नवंबर में घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री 12.73 प्रतिशत बढ़कर 2,85,367 इकाई हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 2,53,139 इकाई थी।

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के ताजा आंकड़ों के अनुसार नवंबर 2020 में दोपहिया वाहनों की बिक्री 13.43 प्रतिशत बढ़कर 16,00,379 इकाई हो गई। एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 14,10,939 इकाई था।

इस दौरान मोटरसाइकिल की बिक्री 14.9 प्रतिशत बढ़कर 10,26,705 इकाई हो गई, जबकि स्कूटर की बिक्री में 9.29 प्रतिशत की तेजी हुई। पिछले साल नवंबर में स्कूटर की बिक्री 4,59,851 इकाई थी, जो समीक्षाधीन माह में बढ़कर 5,02,561 इकाई हो गई।

हालांकि, इस दौरान तिपहिया वाहनों की बिक्री 57.64 प्रतिशत घटकर 23,626 इकाई रह गई जो नवंबर 2019 में 55,778 इकाई थी।

सियाम के निदेशक राजेश मेनन ने कहा, ‘‘त्योहारी मौसम ने कुछ खास क्षेत्रों में उत्साह वापस ला दिया है, लेकिन उद्योग का आगे प्रदर्शन समग्र आर्थिक परिदृश्य पर निर्भर करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

भारत‘हाथ से मैला ढोने’ पर रोक के बावजूद मनपा की हरकत?, नागपुर में मजदूर को मेनहोल में उतारकर मैनुअल सफाई, बवाल?

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

भारत24 घंटे में जवाब दें?, पीएम मोदी को "आतंकवादी" कहे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम