लाइव न्यूज़ :

वॉलमार्ट ने जापान की सुपरमार्केट सेयु में बहुलांश हिस्सेदारी बेची

By भाषा | Updated: November 16, 2020 13:47 IST

Open in App

तोक्यो, 16 नवंबर (एपी) अमेरिका की रिटेलर वॉलमार्ट जापान में अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी सुपरमार्केट सेयु में 85 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने जा रही है। यह सौदा करीब 1.6 अरब डॉलर का बैठेगा। शेष 15 प्रतिशत हिस्सेदारी वॉलमार्ट अपने पास रखेगी।

वैश्विक निवेश कंपनी केकेआर एंड कंपनी सेयु में 65 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी। वहीं जापान की ऑनलाइन रिटेलर राकुतेन 20 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।

सेयु के प्रमुख लियोनेल डेश्ली बदलाव की अवधि के दौरान कंपनी की अगुवाई करते रहेंगे। उसके बाद वह वॉलमार्ट में नई भूमिका संभालेंगे।

कंपनियों ने कहा कि इसके बाद बोर्ड का गठन किया जाएगा जिसमें केकेआर, राकुतेन और वॉलमार्ट के प्रतिनिधि शामिल रहेंगे। साथ ही कंपनी के नए मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति भी की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs GT: गुजरात टाइटन्स के लिए नाकाम साबित हुआ सुदर्शन का शतक, कोहली की क्लास पड़ी भारी, आरसीबी 5 विकेट से विजयी

ज़रा हटकेलखनऊ में गूंजा राजस्थान का नाम: जब मारवाड़ के इस लाल ने बुझाई बेघरों की आंखों की आग!

क्रिकेटRCB vs GT Highlights: कोहली का कहर, 44 गेंदों में 81 रन, RCB ने GT को रौंदा!

भारतराघव चड्ढा के दावों के कुछ घंटों बाद स्वाति मालीवाल ने भी छोड़ी AAP, अरविंद केजरीवाल के घर पर 'हमले' को याद किया

ज़रा हटकेकौन हैं मधुरी पाटले?, भारत में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को लेकर?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी