लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण अभियान अच्छा चल रहा है, दुनिया भारत के वी-आकार के सुधार से हैरान : शाह

By भाषा | Updated: January 21, 2021 14:40 IST

Open in App

अहमदाबाद, 21 जनवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था वी-आकार का सुधार दर्ज कर रही है जिसे दुनिया हैरान होकर देख रही है। वी-आकार के सुधार के आशय अर्थव्यवस्था में तेज गिरावट के बाद तेजी से सुधार से है।

शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान अच्छे तरीके से चल रहा है और एक बार सभी को यह टीका लगने के बाद ‘हम महामारी पर विजय हासिल कर लेंगे।’’

गुजरात के उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल द्वारा यहां शिलज में चार लेन के ओवर-ब्रिज के उद्घाटन कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये संबोधित करते हुए शाह ने यह बात कही।

शाह ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस महामारी से दुनिया की सभी अर्थव्यवस्थाएं प्रभावित हुई हैं। लेकिन दुनिया भारतीय अर्थव्यवस्था के वी-आकार के सुधार से हैरान है।’’

चालू वित्त वर्ष की पहली अप्रैल-जून तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था में 23.9 प्रतिशत की गिरावट आई है। दूसरी तिमाही में यह गिरावट कम होकर 7.5 प्रतिशत रह गई है। दिसंबर तिमाही में त्योहारी सीजन की वजह से मांग की स्थिति और सुधरी है।

शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछले छह साल के दौरान जो बुनियादी ढांचा विकास किया है, वह पूर्ववर्ती सरकारें इससे पिछले 20 साल के दौरान भी नहीं कर पाई थीं।

गृह मंत्री ने बुनियादी ढांचा विकास को लेकर मेट्रो लाइन, बुलेट ट्रेन और अन्य परियोजनाओं का हवाला दिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के बुनियादी ढांचा विकास के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। चाहे वह शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण।

शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने देश के सभी गांवों तक बिजली पहुंचाई है और सड़क संपर्क उपलब्ध कराया है। प्रत्येक परिवार का कम से कम से कम एक बैंक खाता खोला गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘देश में 10 करोड़ परिवारों या 30 करोड़ लोगों के पास अपना घर नहीं है। कम आय वर्ग के लिए जिस तरीके से घरों का निर्माण किया जा रहा है, उससे हमें विश्वास है कि 2022 तक सभी परिवारों का अपना घर होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

भारतParliament Special Session 2026: आज से विशेष सत्र शुरू, सदन में हंगामे की आहट, जानें कौन से मुद्दे अहम

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?