लाइव न्यूज़ :

फॉर्मूला वन रेस के आयोजकों ने मनोरंजन कर लिया या नहीं, जांच करे उत्तर प्रदेश: न्यायालय

By भाषा | Updated: January 21, 2021 23:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार के कर अधिकारियों से इस बात की जांच करने को कहा कि क्या ग्रोटर नोएडा स्थित बुद्धा इंटरनेशलन सर्किट में फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियनशिप के आयोजकों ने दर्शकों से मनोरंजन कर लिया या नहीं।

फॉर्मूला वन रेस इंडियन ग्रांड प्रिक्स का आयोजन जेपी स्पोर्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड ने 2011 और 2013 में बुद्धा इंटरनेशनल सर्किट में किया था। हालांकि, सरकारी प्राधिकरण के साथ कुछ कर विवाद के कारण बाद में इसका आयोजन नहीं किया गया।

मुख्य न्यायाधीश एस ए बोबडे और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी रामसुब्रमण्यम की एक पीठ ने कहा कि आयोजकों द्वारा मनोरंजन कर चुकाने संबंधित विवाद ऐसा मामला नहीं है, जिसे संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत जनहित याचिका के रूप में सुना जाए।

खंडपीठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए की गई सुनवाई में कहा, ‘‘कर छूट को चुनौती देने वाली ऐसी याचिका में दम नहीं है। आप अनुच्छेद 32 के तहत कर छूट को कैसे चुनौती दे सकते हैं।’’

कंपनी की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद दातार ने कहा कि जेपी स्पोर्ट्स ने टिकट बेचते समय दर्शकों से मनोरंजन शुल्क नहीं वसूला था क्योंकि सरकार ने इसे कर में छूट दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब