लाइव न्यूज़ :

युनिलीवर का दावा, कुल्ला करने पर 99.9 प्रतिशत कोरोना वायरस को खत्म कर देता है उसका माउथवाश

By भाषा | Updated: November 21, 2020 15:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 नवंबर रोजमर्रा के इस्तेमाल वाले उत्पाद (एफएमसीजी) बनाने वाली कंपनी यूनिलीवर भारत में अपना माउथवॉश फॉर्मूलेशन पेश करने वाली है। कंपनी का दावा है कि इस माउथवॉश से 30 सेकेंड कुल्ला करने पर 99.9 प्रतिशत कोरोना वायरस समाप्त हो जाता है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘यूनिलीवर ने इस बात की पुष्टि की है, प्रयोगशाला में किये गये प्राथमिक परीक्षण बताते हैं कि सीपीसी टेक्नोलॉजी वाला उसका माउथवॉश फॉर्मूलेशन 30 सेकेंड कुल्ला करने पर कोविड-19 के लिये जिम्मेदार सार्स-सीओवी-2 वायरस को 99.9 प्रतिशत तक समाप्त कर देता है।’’

कंपनी ने कहा, ‘‘इस तरह से यह संक्रमण को फैलने से कम करता है। प्रयोग के परिणाम से पता चलता है कि हाथ धोने, आपस में सुरक्षित दूरी बनाने तथा मास्क पहनने जैसे बचाव के उपायों में माउथवॉश भी एक अभिन्न हिस्सा बन सकता है।’’

यूनिलीवर के ओरल केयर रिसर्च एंड डेवलपमेंट के प्रमुख ग्लिन रॉबर्ट्स ने कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि हमारा माउथवॉश कोरोना वायरस का समाधान नहीं है और यह संक्रमण को रोकने में भी साबित तौर पर प्रभावी नहीं है, लेकिन हमारे परिणाम उत्साहवर्धक हैं।’’

उन्होंने कहा, महामारी के प्रकोप को देखते हुए कंपनी को लगता है कि प्रयोगशाला में मिले परिणाम को सार्वजनिक साझा किया जाना चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

क्रिकेटघुटना पूरी तरह से ठीक नहीं?, क्या अगले मैच में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, जानें क्या कहा?

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?