लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी में बेरोजगारी दावे घटकर 4,06,000 पर, महामारी का निचला स्तर

By भाषा | Updated: May 27, 2021 20:47 IST

Open in App

वाशिंगटन, 27 मई (एपी) अमेरिकी में बेरोजगारी लाभ के दावे पिछले सप्ताह घटकर 4,06,000 पर आ गए हैं। यह संख्या महामारी के बाद से सबसे कम है और इस बात का संकेत है कि देश में कोविड-19 संक्रमण कम होने और अर्थव्यवस्था के दोबारा खुलने के साथ रोजगार बाजार मजबूत हो रहा है।

श्रम विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को जारी की गयी रिपोर्ट के मुताबिक, एक हफ्ते पहले के 4,44,000 आवेदनों की तुलना में पिछले हफ्ते 38,000 कम आवेदन आए। बेरोजगारी भत्ते के लिए मिलने वाले साप्ताहिक आवेदनों की संख्या जनवरी के बाद से आधी हो गयी।

आवेदनों की संख्या में कमी से अमेरिका में आर्थिक वृद्धि के दोबारा रफ्तार पकड़ने का पता चलता है। ज्यादा अमेरिकी अब खरीदारी, यात्रा, खाने-पीने और मनोरंजन के लिए बाहर निकल रहे हैं। इन सभी व्यय की वजह से कंपनियों को नये कर्मियों को काम पर रखने का मौका मिल रहा है जिससे पता चलता है कि इस समय रिकॉर्ड संख्या में नौकरियों के लिए क्यों विज्ञापन निकाले जा रहे हैं।

इसके बाद भी बहुत सारी व्यापार इकाइयां शिकायत कर रही हैं कि उन्हें विज्ञापन देने के बावजूद पर्याप्त आवेदक नहीं मिल रहे जबकि बेरोजगारी दर 6.1 बनी हुई है जो महामारी के शुरू होने से पहले 3.5 प्रतिशत थी। अर्थशास्त्रियों का मानना है कि इसकी वजह बेरोजगारी भत्ता पाने वाले लोगों को दी जा रही 300 डॉलर प्रति हफ्ते की अतिरिक्त सहायता है। इसकी वजह से बहुत सारे बेरोजगार लोग नौकरियों के लिए आवेदन नहीं दे रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस