लाइव न्यूज़ :

यूबीएल की सीसीआई के 752 करोड़ रुपये के जुर्माना आदेश के खिलाफ एनसीएलएटी में अपील

By भाषा | Updated: December 8, 2021 20:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर बीयर कंपनी यूनाइटेड ब्र्रूवरीज लिमिटेड (यूबीएल) ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) द्वारा उसपर लगाए गए 751.8 करोड़ रुपये के जुर्माने के खिलाफ राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) में अपील की है।

सीसीआई ने 24 सितंबर, 2021 को बीयर की बिक्री और आपूर्ति में कथित तौर पर गुटबंदी को लेकर यूबीएल पर 751.8 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था।

यूबीएल ने शेयर बाजार को बताया, ‘‘कंपनी ने सीसीआई के 24 सितंबर, 2021 के फैसले के खिलाफ एनसीएलएटी में अपील की है।’’

एनसीएलएटी दरअसल सीसीआई द्वारा जारी किए गए किसी भी निर्देश या निर्णय के खिलाफ अपील की सुनवाई करता है।

यूबीएल ने इससे पहले अक्टूबर में कहा था कि वह अपील के लिए आधार तैयार करने की प्रक्रिया में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs GT: साई सुदर्शन ने आरसीबी के खिलाफ 57 गेंदों में जड़ा अपना पहला IPL शतक

भारत'सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार' के मंच से बोले लोकमत चेयरमैन विजय दर्डा, संगीत साधकों को बताया राष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहर

भारत'सुर और संगीत शाश्वत है': लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार के मंच से बोले डॉ. विजय दर्डा

भारतदिल्ली में सजी सुरों की महफिल, इन कलाकारों को 'सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया, देखें तस्वीरें

भारतहिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका सुमित्रा गुहा किया गया ‘लोकमत सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा