लाइव न्यूज़ :

ट्राई ने दूरसंचार और प्रसारण कंपनियों के लिए प्रक्रिया सरल बनाने पर मांगी राय

By भाषा | Updated: December 8, 2021 21:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर दूरसंचार और प्रसारण क्षेत्र के नियामक ट्राई ने इन क्षेत्रों की कंपनियों को कारोबार करने के लिए जरुरी कई तरह की प्रक्रियाएं सरल बनाने के बारे में सार्वजनिक राय आमंत्रित की है।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने बुधवार को दूरसंचार एवं प्रसारण क्षेत्र में कारोबारी सुगमता पर जारी अपने परामर्श पत्र में सभी तरह की मंजूरी को ऑनलाइन करने और एकल खिड़की से अनुमति देने की प्रणाली को स्थापित करने पर विचार आमंत्रित किए हैं।

इस परामर्श पत्र में एकल खिड़की मंजूरी की व्यवस्था को स्थापित करने पर जोर देते हुए कहा गया है कि निवेशक या उद्यमी को सभी लाइसेंसों के लिए आवेदन करने की अनुमति होनी चाहिए। इसके लिए आवेदन की भौतिक प्रतियां जमा करने या फिर किसी विभाग में जाने की जरुरत भी नहीं होनी चाहिए।

ट्राई ने दरअसल अनुमति की प्रक्रिया को पूरी तरह से एक जगह पर केंद्रित करने और ऑनलाइन बनाने का प्रस्ताव रखा है। फिलहाल इस प्रक्रिया में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में आवेदन करने पड़ते हैं।

नियामक ने पांच जनवरी तक लोगों से विचार मांगे हैं तथा जवाबी टिप्पणी के लिए अंतिम तिथि 19 जनवरी तय की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs GT: गुजरात टाइटन्स के लिए नाकाम साबित हुआ सुदर्शन का शतक, कोहली की क्लास पड़ी भारी, आरसीबी 5 विकेट से विजयी

ज़रा हटकेलखनऊ में गूंजा राजस्थान का नाम: जब मारवाड़ के इस लाल ने बुझाई बेघरों की आंखों की आग!

क्रिकेटRCB vs GT Highlights: कोहली का कहर, 44 गेंदों में 81 रन, RCB ने GT को रौंदा!

भारतराघव चड्ढा के दावों के कुछ घंटों बाद स्वाति मालीवाल ने भी छोड़ी AAP, अरविंद केजरीवाल के घर पर 'हमले' को याद किया

ज़रा हटकेकौन हैं मधुरी पाटले?, भारत में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को लेकर?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी