लाइव न्यूज़ :

साहस दिखाने का समय, वृद्धि को गति देने के लिये जरूरत पड़ने पर राजकोषीय बढ़ने दिया जाए: कामत

By भाषा | Updated: July 16, 2021 20:11 IST

Open in App

मुंबई, 16 जुलाई ब्रिक्स देशों के नव विकास बैंक के पूर्व प्रमुख केवी कामत ने शुक्रवार को कहा कि यह समय सरकार के लिये ‘साहस’ दिखाने का है और आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिये अगर जरूरी हो तो बजट में निर्धारित राजकोषीय घाटा लक्ष्य बढ़ाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश के समक्ष 25 साल के लिये तीव्र गति से वृद्धि हासिल करने का अवसर है। आठ प्रतिशत से कम ब्याज दर और प्रचुर मात्रा में तरलता उस अवसर को भुनाने के लिये भी जरूरी है।

लंबे समय तक आईसीआईसीआई बैंक से जुड़े रहे कामत ने कहा कि सरकार ने बजट में वित्त वर्ष 2021-22 के लिये राजकोषीय धाटा 6.8 प्रतिशत रखने का लक्ष्य रखा है। हालांकि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से जो दुष्प्रभाव पड़ा है, उससे निपटने के लिये सरकार को खर्च बढ़ाने की जरूरत है, भले ही राजस्व संग्रह कम हो।

उन्होंने उद्योग मंडल आईएमसी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘यह समय साहस दिखाने का है...जो चुनौती हमारे सामने है, उससे निपटने का यही तरीका है। जिस सीमा तक आप बजट को बढ़ा सकते हैं, उसे बढ़ाइये।’’

उन्होंने कहा कि सरकार बजट पेश करते समय ही साहस दिखा दी है और वे यह सुनिश्चित करने के लिए घाटे को बढ़ाने के लिए तैयार हैं कि देश वृद्धि की राह पर बना रहे।

कामत के अनुसार उन्हें नहीं लगता कि परियोजनाओं के लिए धन जुटाने और संपत्ति को बाजार पर चढ़ाने जैसे वित्तपोषण के नये विकल्पों के कारण राजकोषीय घाटा बहुत व्यापक होगा।

उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था अगले 25 वर्षों तक आगे बढ़ने के लिए मजबूत स्थिति में है। उन्होंने इसे ‘हमारे समक्ष विकास का रनवे’ करार दिया।

कामत ने कहा कि हालांकि तीव्र दर से वृद्धि हासिल करने के लिये जरूरी है कि ब्याज दर नरम हो और 8-9 प्रतिशत से ऊपर नहीं जए तथा नकदी पर्याप्त हो। इस मामले में आरबीआई ने प्रतिबद्धता दिखायी है, जो स्वागत योग्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस