लाइव न्यूज़ :

जिन लोगों को जिस का काम प्रशिक्षण दिया जा रहा है, उन्हें उसी क्षेत्र में रोजगार मिले: संसदीय समिति

By भाषा | Updated: March 16, 2021 22:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मार्च संसद की एक समिति ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जिन लोगों को जिस काम के लिये प्रशिक्षण दिया गया है, उन्हें उसी क्षेत्र में रोजगार मिलना चाहिए।

श्रम पर संसद की स्थायी समिति ने संसद में पेश अपनी रिपोर्ट में इस बात पर चिंता जतायी कि कुछ मामलों में जिन लोगों को जिस क्षेत्र में हुनरमंद बनाया गया, उन्हें रोजगार दूसरे क्षेत्र में मिला।

यह बात नीति आयोग के स्वतंत्र आकलन रिपोर्ट में सामने आयी है। इसमें उद्योग की जरूरतों और उम्मीदवारों की अपेक्षाओं के बीच अंतर का उल्लेख किया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘इस प्रकार की विसंगतियों से क्षेत्र केंद्रित प्रशिक्षण का उद्देश्य पूरा नहीं होगा...समिति मंत्रालय को यह सुझाव देती है कि वह यह देखे कि किसी विशेष कार्य में प्रशिक्षित लोगों को उसी क्षेत्र में रोजगार मिले।’’

समिति ने यह भी कहा है कि गांवों को लौटे प्रवासियों को प्रशिक्षण देने के लिये चुने गये प्रशिक्षण भागीदारों पर कड़ी नजर रखी जाए ताकि यह सुनिश्चित हो कि वे नियम एवं शर्तों के अनुसार काम करें। अगर वे इसका पालन नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम