लाइव न्यूज़ :

थॉमस कुक इंडिया का घाटा चौथी तिमाही में बढ़कर 20 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: May 28, 2021 15:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मई यात्रा सेवा प्रदाता थॉमस कुक इंडिया ने महामारी की वजह से वर्ष 2020-21 की मार्च तिमाही में अपना एकीकृत शुद्ध घाटा बढ़कर 20.23 करोड़ रुपये होने की सूचना दी है।

थॉमस कुक ने बृहस्पतिवार को देर रात एक नियामकीय सूचना में कहा कि कंपनी ने एक साल पहले की समान अवधि में 13.90 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की परिचालन से होने वाली कुल आय 401.64 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी अवधि में 1,109.02 करोड़ रुपये थी।

थॉमस कुक इंडिया लिमिटेड (टीसीआईएल) ने कहा कि वर्ष 2020-21 में, कंपनी ने पिछले वर्ष हुए 17.65 करोड़ रुपये के नुकसान के मुकाबले इस बार 295.19 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया है।

इसमें कहा गया है कि वर्ष के दौरान परिचालन से होने वाली कुल आय 945.74 करोड़ रुपये रही जो वर्ष 2019-20 में 6,948.30 करोड़ रुपये थी।

टीसीआईएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक माधवन मेनन ने कहा, ‘‘हम पहले से ही वैश्विक स्तर पर संक्रमण दर में कमी और चुनिंदा देशों में यात्रा को फिर से खोलने के साथ सकारात्मक संकेत देख रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि यह इस क्षेत्र के पुनरुद्धार के लिहाज से अच्छा है, भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिर से कारोबार के शुरू होने के संकेत संभवतः 2021-22 की तीसरी तिमाही के आसपास हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 16 April 2026: आज इन 6 राशियों के लिए राह आसान, धन प्राप्ति की ढेरों संभावनाएं

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव