लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान को आतंकी के मामले में कठघरे में रखने का कोई मतलब नहीं है: कुरैशी

By भाषा | Updated: June 26, 2021 19:52 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 26 जून विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि पाकिस्तान ने धन शोधन तथा आतंकवाद के वित्तपोषण के खिलाफ वैश्विक निकाय द्वारा तय 27 में से 26 बिंदुओं को पूरा कर लिया है।

कुरैशी ने शनिवार को कहा कि वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीएफ) की ‘संदिग्धों की सूची’ में पाकिस्तान को बनाए रखने का कोई तुक नहीं है।

एफएटीएफ की 21 से 25 जून के दौरान हुई पूर्ण बैठक में पाकिस्तान को मनी लांड्रिंग और आतंकवाद के वित्तपोषण पर अंकुश लगाने में विफल रहने पर ‘संदिग्ध देशों की सूची’ में बरकरार रखा है।

इसके एक दिन बाद कुरैशी का यह बयान आया है। इसके अलावा एफएटीएफ ने आतंकवादी समूहों के कमांडरों हाफिज सईद तथा मसूद अजहर के खिलाफ कार्रवाई करने और जांच करने को भी कहा गया है।

कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने इस संबंध में जो भी कदम उठाए हैं, वे उसके अपने हित में हैं। उन्होंने कहा कि हमारा देश धन शोधन तथा आतंकवाद के वित्तपोषण पर लगाम लगाना चाहता है।

उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें पाकिस्तान को एफएटीएफ की ‘ संदिग्धों की सूची’ में रखने खड़े रखने मंशा रखती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

ज़रा हटकेछात्रा 3 साल के जीएनएम कोर्स के दौरान विवाह करती है, तो नामांकन रद्द?, स्कूल प्रशासन ने परिसर की दीवारों पर चस्पा किया नोटिस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम