लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 157 अंक चढ़ा, आईटीसी 4.60 प्रतिशत मजबूत

By भाषा | Updated: December 9, 2021 18:09 IST

Open in App

मुंबई, नौ दिसंबर शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 157 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली और बुनियादी ढांचा कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आयी।

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स में दोपहर के सत्र में तेजी आयी और अंत में यह 157.45 अंक यानी 0.27 प्रतिशत चढ़कर 58,807.13 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, एनएसई सूचकांक निफ्टी 47.10 अंक यानी 0.27 प्रतिशत मजबूत होकर 17,516.85 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में आईटीसी 4.60 प्रतिशत चढ़कर सर्वाधिक लाभ में रही। इसके अलावा एल एंड टी, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, डा. रेड्डीज और इन्फोसिस में भी तेजी रही।

दूसरी तरफ, नुकसान वाले शेयरों में एचडीएफसी बैंक, टाइटन, नेस्ले इंडिया, एनटीपीसी, पावरग्रिड और टीसीएस शामिल हैं। इनमें 1.67 प्रतिशत तक की गिरावट आई।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘शुरूआती कारोबार में मुनाफावसूली से बाजार नुकसान में रहा। लेकिन बाद में वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के साथ तेजी देखने को मिली।’’

उन्होंने कहा कि निवेशकों को अमेरिका की महंगाई दर के आंकड़े की प्रतीक्षा है। इससे आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज को वापस लेने के बारे में अमेरिकी फेडरल रिजर्व के रुख का अंदाजा लग सकेगा।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने कहा कि बाजार सीमित दायरे में रहा। ‘‘सभी की नजरें अब महत्वपूर्ण वृहत आर्थिक आंकड़ों (उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति और औद्योगिक उत्पादन सूचकांक) पर हैं। इससे बाजार को दिशा मिलेगी। फिलहाल निवेशकों की नजर वैश्विक संकेत और कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन पर होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बाजार में सकारात्मक रुख के बावजूद निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। कारोबारियों को जोखिम प्रबंधन पर गौर करना चाहिए।’’

एशिया के अन्य बाजारों में चीन में शंघाई कंपोजिट सूचकांक, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे। वहीं जापान के निक्की में गिरावट रही।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार के दौरान सकारात्मक रुख था।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.63 प्रतिशत फिसलकर 75.34 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर चार पैसे टूटकर 75.54 रुपया प्रति डॉलर रही।

शेयर बाजार से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्ध बिकवाल बने हुए हैं और उन्होंने बुधवार को 579.27 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटBAN vs NZ, 3rd ODI: बांग्लादेश ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ 2-1 से ODI सीरीज़ जीती, शांतो का शतक और रहमान ने झटके 5 विकेट

क्राइम अलर्टबिहार के नवगछिया में बहू ने प्रेमी से मिलकर करा दी ससुर की हत्या, करीब एक महीने पहले दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था

भारतनोटबंदी केस में बड़ा आदेश, आरबीआई को 2 लाख रुपये के नोट बदलने के निर्देश

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

क्रिकेटPSL मैच में मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी को दी गाली, बल्लेबाज़ हाथ में बल्ला लेकर उनकी ओर दौड़ा, WATCH

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?