लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे मजबूत

By भाषा | Updated: May 27, 2021 17:53 IST

Open in App

मुंबई, 27 मई घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के साथ बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे ऊपर चढ़कर 72.60 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी विनिमय (फोरेक्स) बाजार में रुपया आज 72.75 पर खुला और दिन में यह ऊंचे में 72.53 तथा नीचे में 72.76 तक गया।

कारोबार समाप्ति पर डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार के बंद भाव के मुकाबले 17 पैसे मजबूत होकर 72.60 पर बंद हुआ। मंगलवार को रुपया 72.77 पर बंद हुआ था।

बुधवार को बुद्ध पूर्णिमा की वजह से विदेशी विनिमय बाजार बंद था।

इस बीच, घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 97.70 अंक या 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,115.22 और एनएसई निफ्टी 36.40 अंक या 0.24 प्रतिशत मजबूत होकर 15,337.85 पर बंद हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! खलील अहमद बाहर, अब कौन संभालेगा गेंदबाजी?

भारत'जो लोग इस बिल का विरोध करेंगे, उन्हें भारत की महिलाएं नहीं बख्शेंगी': महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को पीएम मोदी की चेतावनी

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

क्रिकेटIPL 2026: मुंबई इंडियंस ने चोटिल अथर्व अंकोलेकर की जगह रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की घोषणा की

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में