लाइव न्यूज़ :

रुपये में तीन दिनों से जारी गिरावट पर ब्रेक लगा, 11 पैसे की तेजी के साथ 72.51 रुपये प्रति डॉलर पर

By भाषा | Updated: March 26, 2021 17:37 IST

Open in App

मुंबई, 26 मार्च विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने और घरेलू शेयर बाजार में तेजी के समर्थन से शुक्रवार को रुपये में तीन सत्रों से जाारी गिरावट पर ब्रेक लग गया और अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले यह 11 पैसे की तेजी दर्शाता 72.51 (अनंतिम) पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 72.51 पर खुला। सत्र के दौरान रुपया 72.37 रुपये और 72.53 के निम्नतम स्तर को छूने के बाद अंक में 11 पैसे की तेजी दर्शाता 72.51 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बृहस्पतिवार को बंद के समय विनिमय दर 72.62 रुपये प्रति डॉलर थी।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के साथ डालर की तुलनात्मक स्थिति दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.14 प्रतिशत की हानि के साथ 92.71 पर आ गया था।

कच्चे तेल के बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 2.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 63.25 डॉलर प्रति बैरल पर था।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 568.38 अंक की तेजी के साथ 49,008.50 अंक पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को 3,383.60 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम