लाइव न्यूज़ :

टाटा कॉम में सरकार की 16.12 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री को पहले दिन जोरदार प्रतिक्रिया मिली

By भाषा | Updated: March 16, 2021 23:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मार्च डीआईपीएएम सचिव तुहिन कांत पाण्डेय ने मंगलवार को बताया कि टाटा कम्युनिकेशंस लिमिटेड (टीसीएल) में सरकार की 16.12 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री पेशकश (ओएफएस) को संस्थागत निवेशकों की जोरदार प्रतिक्रिया मिली है।

पाण्डेय ने ट्वीट किया, ‘‘टीसीएल में सरकारी शेयरों की बिक्री पेशकश को पहले दिन जोरदार प्रतिक्रिया मिली। निर्गम को गैर-खुदरा निवेशकों द्वारा निचली कीमत से ऊपर 2.19 गुना अभिदान मिला। सरकार ने ग्रीन शू विकल्प के इस्तेमाल करने का फैसला किया है।’’

ग्रीन शू विकल्प के इस्तेमाल का अर्थ है कि सरकार निवेशकों की जोरदार प्रतिक्रिया को देखते हुए और अधिक शेयरों की पेशकश करेगी।

निर्गम बुधवार को खुदरा निवेशकों के लिए खुलेगा।

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी वीएसएनएल का निजीकरण 2002 में किया गया था। इसके तहत 25 प्रतिशत हिस्सेदारी का विनिवेश प्रबंधन हस्तांतरण के साथ पैनाटोन फिनवेस्ट लिमिटेड को किया गया।

इस रणनीतिक विनिवेश के बाद कंपनी का नाम बदलकर टाटा कम्यूनिकेशंस लिमिटेड कर दिया गया।

टाटा कम्युनिकेशंस में प्रवर्तकों की 74.99 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसमें से भारत सरकार के पास 26.12 प्रतिशत हिस्सा है, जबकि पैनाटोन फिनवेस्ट लिमिटेड के पास 34.80 प्रतिशत और टाटा संस के पास 14.07 प्रतिशत हिस्सेदारी है। बाकी 25.01 प्रतिशत हिस्सा आम निवेशकों के पास है।

निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआईपीएएम) ने चालू वित्त वर्ष के दौरान टीसीएल में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने की योजना बनाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम