लाइव न्यूज़ :

माचिस की डिब्बी की कीमत दो रुपये हुई, ज्यादा तीलियां होंगी

By भाषा | Updated: October 24, 2021 17:34 IST

Open in App

चेन्नई, 24 अक्टूबर कच्चे माल की कीमत में वृद्धि के साथ उत्पादन लागत बढ़ने की वजह से एक दिसंबर से माचिस की डिब्बी की कीमत मौजूदा एक रुपये के बजाय अब दो रुपये होगी। संबंधित उद्योग संगठन ने रविवार को यह जानकारी दी।

हालांकि, उपभोक्ताओं को अब एक डिब्बे में ज्यादा तीलियां मिलेंगी। पहले डिब्बे में 36 तीलियां होती थीं और अब इनकी संख्या 50 होगी।

नेशनल स्मॉल मैचबॉक्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के सचिव वी एस सेतुरतिनम ने कहा कि प्रस्तावित मूल्यवृद्धि 14 साल के अंतराल के बाद हो रही है।

उन्होंने कहा कि कच्चे माल की कीमत में वृद्धि हुई है जिससे उत्पादन की लागत में उछाल आया है और इस वजह से "हमारे पास बिक्री (एमआरपी या अधिकतम खुदरा मूल्य) मूल्य बढ़ाने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है।"

सचिव ने कहा, "ईंधन की कीमतों में वृद्धि भी एक कारक है। इससे परिवहन लागत में वृद्धि हुई है।"

उन्होंने कहा कि एक दिसंबर से माचिस के डिब्बी की कीमत मौजूदा एक रुपये से बढ़ाकर दो रुपये (एमआरपी) कर दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम