लाइव न्यूज़ :

भारत में उद्योग धंधों का लाभ दूसरे देशों के मुकाबले कोविड-19 के पूर्व स्तर पर जल्द पहुंचने का अनुमान

By भाषा | Updated: December 1, 2020 20:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर भारतीय इकाइयों का मुनाफा और कारोबार दूसरे देशों के मुकाबले कोविड-19 से पहले की स्थिति में जन्द पहुंच जाने का अनुमान है। भारतीय उद्यमी विभिन्न देशों में बढ़ती संरक्षणवादी प्रवृति के बावजूद अंतरराष्ट्रीय व्यापार को लेकर भी आशावान है।

एचएसबीसी के वार्षिक सर्वेक्षण के मुताबिक भारतीय कपनियों की वृद्धि और निवेश की क्षमता बनी हुई है। यह सर्वेक्षण दुनिया के 39 वैश्विक बाजारों की 10,000 से अधिक कंपनियों के बीच होता है। इसमें भारत की 350 कंपनियां शामिल हैं।

सर्वेक्षण के मुताबिक 87 प्रतिशत भारतीय कंपनियों को 2022 के अंत तक कोविड-19 से पूर्व के लाभ स्तर को प्राप्त करने का अनुमान है। जबकि इसका वैश्विक औसत 73 प्रतिशत है।

सर्वेक्षण में कहा गया है, ‘‘ दुनिया में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले सामने आने के बावजूद भी कंपनियां खुद को लेकर आशावान हैं। वहीं इस वैश्विक महामारी का अच्छा-खासा आर्थिक प्रभाव भी पड़ा है।’’

लगभग 90 प्रतिशत भारतीय कंपनियां आने वाले साल में अधिक सफलता के लिए वित्तीय निवेश बढ़ाने की इच्छा रखती हैं जबकि इसका वैश्विक औसत 67 प्रतिशत है।

कारोबार परिदृश्य के संदर्भ में देखें तो लगभग 45 प्रतिशत भारतीय इकाइयां कारोबार वृद्धि को लेकर आशान्वित हैं। जबकि वैश्विक औसत 29 प्रतिशत ही है।

एचएसबीसी इंडिया में वाणिज्यिक बैंकिंग प्रमुख रजत वर्मा ने कहा कि कुल कारोबारी धारणा नरम ही है। लेकिन सुधार के संकेत दिखाई दे रहे हैं और कंपनियां वृद्धि के नए रास्ते तय कर रही हैं।

अंतरराष्ट्रीय व्यापार को लेकर भी भारतीय कंपनियों का रुख सकारात्मक है। करीब 93 प्रतिशत कंपनियां इसे लेकर सकारात्मक रुख रखती हैं जबकि वैश्विक औसत 72 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

भारत‘हाथ से मैला ढोने’ पर रोक के बावजूद मनपा की हरकत?, नागपुर में मजदूर को मेनहोल में उतारकर मैनुअल सफाई, बवाल?

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

भारत24 घंटे में जवाब दें?, पीएम मोदी को "आतंकवादी" कहे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम