लाइव न्यूज़ :

साल 2020 में 36 प्रतिशत बढ़ी टेस्ला की बिक्री

By भाषा | Updated: January 2, 2021 21:54 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, दो जनवरी (एपी) इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी टेस्ला की वार्षिक बिक्री में 2020 में 36 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। हालांकि कंपनी पांच लाख वाहनों की डिलिवरी के वार्षिक लक्ष्य से पीछे रह गयी।

कंपनी ने शनिवार को कहा कि उसने 2020 में 499,500 वाहनों की डिलिवरी की। इनमें अक्टूबर से दिसंबर के दौरान 180,570 स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) और सेडान की डिलिवरी शामिल है।

टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप शुरू होने से पहले 2020 में पांच लाख वाहनों की डिलिवरी का लक्ष्य रखा था। गर्मियों के दौरान कई सप्ताह तक अपने एकमात्र अमेरिकी एसेंबली संयंत्र के बंद रहने के बाद भी टेस्ला इस लक्ष्य पर टिकी रही। हालांकि अंतत: कंपनी इस लक्ष्य को नहीं पा सकी।

टेस्ला ने बताया कि साल के पहले नौ महीने के दौरान उसने दुनिया भर में 3,18,000 से अधिक वाहनों की डिलिवरी की। इनमें तीसरी तिमाही में 1,39,300 वाहनों की रिकॉर्ड डिलिवरी शामिल है।

कंपनी को साल भर में पांच लाख वाहनों की डिलिवरी का लक्ष्य पाने के लिये चौथी तिमाही में 1,81,650 वाहनों की डिलिवरी करने की जरूरत थी।

मस्क ने दिसंबर में कर्मचारियों को एक ईमेल भेज उनसे बची तिमाही में यथासंभव उत्पादन बढ़ाने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि कंपनी के कारखाने में जो कुछ भी बनता है, उसकी काफी मांग है। हालांकि बाद में कंपनी ने कैलिफोर्निया के फ्रेमाउंट में स्थित संयंत्र के कर्मचारियों से कहा कि 24 दिसंबर से 11 जनवरी के दौरान मॉडल एस और एक्स का उत्पादन बंद रहेगा। इससे पता चलता है कि कंपनी को ज्यादा मांग मॉडल 3 की छोटी कारों और मॉडल वाई के छोटे एसयूवी के लिये मिली।

मस्क ने मंगलवार को एक ट्वीट कर बिक्री को तेज करने का भी प्रयास किया। उन्होंने कहा कि साल के अंतिम तीन दिन के दौरान जिन्हें टेस्ला के वाहनों की डिलिवरी मिलेगी, उन्हें कंपनी का पूरा स्वचालन फीचर तीन महीने के लिये मुफ्त में मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि कंपनी के स्वचालन विकल्प की कीमत 10 हजार डॉलर है। अभी कंपनी चुनिंदा ग्राहकों को स्वचालन वाला सॉफ्टवेयर मुहैया करा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम