लाइव न्यूज़ :

भारत में टेस्ला नई इलेक्ट्रिक 'वाई' सेडान कर सकती है लॉन्च, पढ़ें पूरी खबर

By आकाश चौरसिया | Updated: November 22, 2023 17:36 IST

सूत्रों की मानें तो जर्मनी में लॉन्च होने के बाद टेस्ला इस इलेक्ट्रिक मॉडल को भारत में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, भारत में इसकी एंट्री के लिए टेस्ला ने अभी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देटेस्ला सेडान कंपनी इन दिनों अपने किफायती मॉडल को जर्मनी में जल्द ही लॉन्च कर सकती फिर सूत्रों के अनुसार भारत में भी यह जल्द लॉन्च करेगीकार में सिर्फ दो दरवाजे ही होंगे और इसकी कीमत कंपनी ने 25 हजार यूरो रखी है

नई दिल्ली: एलन मस्क की इलेक्ट्रिक व्हीकल सेडान कंपनी टेस्ला इन दिनों अपने किफायती मॉडल को जर्मनी में जल्द ही लॉन्च कर सकती है। इस कार में सिर्फ दो दरवाजे ही होंगे और इसकी कीमत कंपनी ने 25 हजार यूरो रखी है। यह रिपोर्ट मनीकंट्रोल की है। 

सूत्रों की मानें तो जर्मनी में लॉन्च होने के बाद टेस्ला इस इलेक्ट्रिक मॉडल को भारत में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, भारत में इसकी एंट्री के लिए टेस्ला ने अभी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। उम्मीद है कि अमेरिकी बहुराष्ट्रीय ऑटोमोटिव कंपनी अगले साल से भारत में अपने कुछ मॉडलों का आयात शुरू कर देगी।   

भारतीय बाजार के लिए इस मॉडल के बारे में ज्यादा जानकारी नहींजबकि भारतीय बाजार के लिए इस मॉडल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं और बहुत हद तक सीमित हैं। वहीं, मॉडल वाई क्रॉसओवर देश में उपलब्ध कराया जाने वाला पहला टेस्ला मॉडल होगा।

कंपनी का मॉडल वाई सीडान मॉडल 3 पर आधारित है। 2020 से टेस्ला इंक द्वारा निर्मित एक बैटरी-इलेक्ट्रिक आकार की क्रॉसओवर एसयूवी है। मॉडल वाई को मध्यम आकार में छोटे और अधिक किफायती विकल्प के रूप में पेश किया गया है। यह कार लगभग सात यात्रियों की बैठने की क्षमता का विकल्प भी प्रदान करती है।

टेस्ला भारत से आयात की संख्या दोगुनी करने पर कर रही विचारटेस्ला का भारत को लेकर उसकी योजनाओं के संबंध में आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन टेस्ला का कदम व्यापार मंत्री पीयूष गोयल के बयानों के अनुरूप है। गोयल ने पहले उल्लेख किया था कि टेस्ला भारत से आयात किए जाने वाले कंपोनेंट्स की संख्या दोगुनी करने पर विचार कर रही है।

वहीं, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सितंबर में कहा था कि टेस्ला का मुख्या उद्देश्य है कि भारत से इस चालू वित्त-वर्ष में 1.7 बिलियन डॉलर और 1.9 बिलियन डॉलर के कंपोनेंट्स आयात करेंगे। अगर पिछले के इसी आंकड़ें को देखें तो तब 1 बिलियन डॉलर के कंपोनेंट्स भारत से आयात किए थे। टेस्ला भारत में अगले कुछ सालों में इलेक्ट्रिक व्हीकल का उत्पादन कर सकती है, लेकिन यह तब संभव होगा जब कंपनी प्लांट लगेगी।

टॅग्स :एलन मस्कटेस्लाटेस्ला मॉडल एक्सअमेरिकाभारतजर्मनी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका