लाइव न्यूज़ :

ट्राई के अंतिम आदेश आने तक टेलीमार्केटिंग संदेश मोबाइल ग्राहकों को भेजे जाने की अनुमति होगी: सीओएआई

By भाषा | Updated: March 17, 2021 23:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मार्च सेल्यूलर ऑपरेटर्स एसोसएिशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने कहा है कि दूरसंचार कंपनियों ने अवांछित संदेशों को हटाने को लेकर टेलीमार्केटिंग संदेशों की छंटनी शुरू कर दी है लेकिन नियामक ट्राई के अंतिम निर्णय लेने तक मोबाइल ग्राहकों तक संदेश भेजने की अनुमति होगी।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने 12 मार्च को बैंकों, ई-वाणिज्य कंपनियों और अन्य को टेलीमार्केटिंग नियमों के पालन को लेकर तीन दिन का समय दिया था। ऐसा नहीं करने पर उन्हें ग्राहकों को व्यावसायिक संदेश देने से प्रतिबंधित किये जाने की बात कही गया थी।

हालांकि कारोबारियों के संगठनों ने इसे प्रक्रिया को लागू करने के लिये दूरसंचार नियामक से और समय मांगा था।

इस बीच, ट्राई ने दूरसंचार परिचालकों को उन संदेशों की समीक्षा और डेटाबेस तैयार करने को कहा है जो नियमों का पालन नहीं करते।

सीओएआई के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) एस पी कोचर ने एक बयान में कहा कि ट्राई के संशोधित निर्देश के तहत टेलीमार्केटिंग संदेशों की समीक्षा की जा रही है। ‘‘हालांकि संदेशों को संबंधित ग्राहकों तक डिलिवरी की अनुमति दी जा सकती हैं यानी कोई भी संदेश को रोका नहीं जाएगा।’’

ट्राई प्रक्रिया की हर सप्ताह समीक्षा करेगा और इसके आधार पर अवांछित कॉल तथा एसएमएस के बारे में निर्णय करेगा।

कोचर ने कहा, ‘‘हम इस बात को दोहराते हैं कि सीओएआई के सदस्य अवांछित वाणिज्यिक कॉल और संदेशों के मुद्दों के निपटान के लिये पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं तथा वे ट्राई के नियम व निर्देशों का पालन करते रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs GT: गुजरात टाइटन्स के लिए नाकाम साबित हुआ सुदर्शन का शतक, कोहली की क्लास पड़ी भारी, आरसीबी 5 विकेट से विजयी

ज़रा हटकेलखनऊ में गूंजा राजस्थान का नाम: जब मारवाड़ के इस लाल ने बुझाई बेघरों की आंखों की आग!

क्रिकेटRCB vs GT Highlights: कोहली का कहर, 44 गेंदों में 81 रन, RCB ने GT को रौंदा!

भारतराघव चड्ढा के दावों के कुछ घंटों बाद स्वाति मालीवाल ने भी छोड़ी AAP, अरविंद केजरीवाल के घर पर 'हमले' को याद किया

ज़रा हटकेकौन हैं मधुरी पाटले?, भारत में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को लेकर?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी