लाइव न्यूज़ :

टीसीएस का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 14.1 प्रतिशत बढ़कर 9,624 करोड़ रुपये रहा

By भाषा | Updated: October 8, 2021 19:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा कंपनी टाटा कंसलटेंसी सविर्सेज (टीसीएस) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 14.1 प्रतिशत बढ़कर 9,624 करोड़ रुपये रहा।

टीसीएस ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही में कंपनी को 8,433 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ (समायोजन के बिना) हुआ था।

शुद्ध लाभ में कानूनी दावा मद में 1,218 करोड़ रुपये का प्रावधान शामिल नहीं हैं। अगर इस आंकड़ा को शामिल किया जाए तो सितंबर 2020 में शुद्ध लाभ 7,475 करोड़ रुपये रहता।

कंपनी की आय 2021-22 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 46,867 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 40,135 करोड़ रुपये थी।

टीसीएस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक राजेश गोपीनाथ ने कहा कि मजबूत और सतत मांग का माहौल कंपनी को अपने ग्राहकों के लिए पसंदीदा वृद्धि और गतिशील भागीदार के रूप में स्थापित करने का एक दशक में एक बार का अवसर है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम मौजूद अवसरों का उपयोग करते हुए अपनी क्षमताओं को मजबूत करने और उत्पादों का व्यापक पोर्टफोलियो तैयार करने को लेकर निवेश कर रहे हैं। इस पहल का मकसद विभिन्न श्रेणी के ग्राहकों की जरूतों को पूरा करना, ब्रांड को मजबूत बनाना तथा अपने कारोबार को सुदृढ़ करना है।’’

कंपनी ने प्रति शेयर सात रुपये का अंतरिम लाभांश देने की घोषणा की है।

टीसीएस ने सितंबर 2021 को समाप्त तिमाही में शुद्ध रूप से 19,690 नये कर्मचारियों की नियुक्ति की। इसके साथ उसके कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 5,28,748 हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

क्राइम अलर्टमां मुझे माफ कर दो, अकेलापन महसूस करती हूं और दोस्त नहीं बना सकती?, 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा जिया डाकी ने फांसी लगाई और मां को 3 पेज में लिखा सुसाइड नोट?

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

क्राइम अलर्टजनवरी 2022 में दानिश शेख से मुलाकात, पीड़िता ने कहा- जुलाई 2022 में सेक्स करने को कहा, बाहों में भरा और चूमा, विरोध किया तो शादी प्रस्ताव दिया?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव