लाइव न्यूज़ :

तत्व चिंतन फार्मा को आईपीओ में 4.51 गुना अधिक आवेदन प्राप्त हुए

By भाषा | Updated: July 16, 2021 22:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली 16 जुलाई विशेष रासायनों का विनिर्माण करने वाली कंपनी, तत्व चिंतन फार्मा केम की आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) को पेशकश के पहले दिन शुक्रवार को 4.51 गुना अधिक बोलियां प्राप्त हुई।

एक्सचेंजों के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 500 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में 1,47,08,655 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुई। जबकि पेशकश पर 32,61,882 शेयर ही रखे गए हैं। इस प्रकार बिक्री के लिए रखे गये शेयरों की तुलना में 4.51 गुना अधिक अभिदान मिला है।

एनएसई पर जारी आंकड़ों के अनुसार पात्र संस्थागत निवेशक (क्यूआईबी) को 50 प्रतिशत, गैर संस्थागत निवेशकों के लिए तय शेयरों में 1.14 गुना अधिक और खुदरा निवेशकों (आरआईआई) के आरक्षित शेयरों के लिये 8.24 गुना अधिक आवेदन मिले।

इस 500 करोड़ रुपये तक की आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) में 225 करोड़ रुपये के नए शेयर और 275 करोड़ रुपये के प्रवर्तकों के शेयर बेचे जा रहे हैं। आईपीओ 20 जुलाई को बंद होगा।

आवेदन मूल्य 1,073-1,083 रुपये प्रति शेयर के दायरे में रखा गया है। तत्व चिंतन फार्मा केम ने बृहस्पतिवार को एंकर निवेशकों से 150 करोड़ रुपये जुटाए।

वडोदरा स्थित यह कंपनी, एक विशेष रासायन निर्माण कंपनी है। कंपनी अपने अधिकांश उत्पादों का निर्यात करती है। अमेरिका, चीन, जर्मनी, जापान, दक्षिण अफ्रीका और ब्रिटेन सहित 25 से अधिक देशों में उसका माल जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

क्रिकेटघुटना पूरी तरह से ठीक नहीं?, क्या अगले मैच में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, जानें क्या कहा?

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 16 April 2026: आज इन 6 राशियों के लिए राह आसान, धन प्राप्ति की ढेरों संभावनाएं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?