लाइव न्यूज़ :

टाटा पावर-डीडीएल, हिताची एनर्जी ने वितरण क्षेत्र के कर्मियों को कुशल बनाने के लिये किया समझौता

By भाषा | Updated: December 15, 2021 18:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लि. (टाटा पावर डीडीएल)और हिताची एनर्जी ने बिजली वितरण क्षेत्र में प्रतिभाओं को कुशल बनाने और उन्हें जरूरी प्रशिक्षण देने को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं।

टाटा पावर डीडीएल ने एक बयान में कहा, ‘‘कंपनी ने बिजली वितरण क्षेत्र में प्रशिक्षण देने को लेकर वैश्विक बिजली प्रौद्योगिकी कंपनी हिताची एनर्जी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये।’’

बयान के अनुसार, यह साझेदारी बिजली वितरण कर्मियों की प्रशिक्षण जरूरतों को पूरा करने के साथ इस क्षेत्र के संपूर्ण लाभ के लिए दो उद्योग की विशेषज्ञता और संसाधनों को एक साथ लाएगी। इतना ही नहीं यह भारत के साथ-साथ अन्य देशों में भी सुधारों के लिए जरूरतों को पूरा करेगी।

समझौता ज्ञापन पर टाटा पावर-डीडीएल के मानव संसाधन अधिकारी सुबीर वर्मा और हिताची एनर्जी इंडिया के व्यापार प्रमुख (बिजली परामर्श) कोंडलराव बावीशेट्टी ने हस्ताक्षर किये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs GT: गुजरात टाइटन्स के लिए नाकाम साबित हुआ सुदर्शन का शतक, कोहली की क्लास पड़ी भारी, आरसीबी 5 विकेट से विजयी

ज़रा हटकेलखनऊ में गूंजा राजस्थान का नाम: जब मारवाड़ के इस लाल ने बुझाई बेघरों की आंखों की आग!

क्रिकेटRCB vs GT Highlights: कोहली का कहर, 44 गेंदों में 81 रन, RCB ने GT को रौंदा!

भारतराघव चड्ढा के दावों के कुछ घंटों बाद स्वाति मालीवाल ने भी छोड़ी AAP, अरविंद केजरीवाल के घर पर 'हमले' को याद किया

ज़रा हटकेकौन हैं मधुरी पाटले?, भारत में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को लेकर?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी